2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शेयर मार्केट के बिगबुल राकेश झुनझुनवाला की मौत ऐसे हुई, डॉक्टर ने बताई वजह

Rakesh Jhunjhunwala: आज सुबह दिग्गज शेयर निवेशक और अरबपति व्यवसायी राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉक्टर ने जानकारी दी है कि वो दिल की बीमारी से काफी लंबे समय से जूझ रहे थे और आज अक्यूट कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 14 Aug 2022, 5:26 PM IST

Rakesh Jhunjhunwala: Sudden cardiac arrest cause of demise

Rakesh Jhunjhunwala: Sudden cardiac arrest cause of demise

शेयर मार्केट के बिगबुल राकेश झुनझुनवाला का रविवार सुबह 62 साल की उम्र में निधन हो गया। आज सुबह 6:45 मिनट पर उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। अब उनकी मृत्यु का कारण सामने आ गया है जिसकी जानकारी मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉक्टर ने दी है। उन्होंने बताया कि अक्यूट कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मौत हुई है।

ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने जानकारी देते हुए कहा, "राकेश झुनझुनवाला को अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ जो उनकी मौत का कारण बना। वह क्रोनिक किडनी रोग से भी पीड़ित थे और क्रोनिक डायलिसिस पर थे। उन्हें डायबिटीज भी था और हाल ही में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी।"

बता दें कि कार्डियक अरेस्ट का मतलब है अचानक हार्ट का फंक्शन रुक जाना और हार्ट स्टिल पोजिशन में चला जाता है। ये तब होता है जब हार्ट में कोई समस्या हो और पीड़ित व्यक्ति का ब्लड प्रेशर अचानक से ड्रॉप हो जाता है।

यह भी पढ़े- राजस्थान के झुंझुनूं जिले से जुड़ी है राकेश झुनझुनवाला की जड़े

दिल की बीमारी से जूझ रहे झुनझुन वाला को क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) और डायबिटीज भी था। उनकी दोनों किड्नी फेल हो चुकी थी और क्रोनिक डायलिसिस पर थे और उनकी तबीयत स्थिर थी। वो इन बीमारियों के कारण अक्सर अपने इलाज के लिए ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल जाया करते थे। समय के साथ उनकी तबीयत और खराब होती गई और अचानक उनके निधन की खबर पूरे देश के लिए चौंकाने वाली थी।

उनके निधन पर पीएम मोदी समेत देश के कई बड़े उद्योगपतियों ने संवेदना व्यक्त की है। अकासा एयर के संस्थापक राकेश झुनझुनवाला का अंतिम संस्कार आज शाम 5.30 बजे पूरे सम्मान के साथ मुंबई के बाणगंगा श्मशान घाट में किया जाएगा।

यह भी पढ़े- Rakesh Jhunjhunwala Net Worth

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय