scriptLok Sabha elections 2024 से पहले अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस में बगावत, दो विधायक भाजपा में हुए शामिल | Revolt in Arunachal Pradesh Congress Before Lok Sabha elections 2024 Two MLAs join BJP Now BJP Has 56/60 Assembly Seats | Patrika News
राष्ट्रीय

Lok Sabha elections 2024 से पहले अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस में बगावत, दो विधायक भाजपा में हुए शामिल

Revolt in Arunachal Pradesh Congress: विधानसभा चुनाव (Assembly Election) से ठीक पहले अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस में दो फाड़ हो गई है। यहां चार में से दो विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे पूर्वोत्तर में कांग्रेस को एक और झटका लगा है।
 

Feb 25, 2024 / 05:46 pm

Anand Mani Tripathi

news_about_bjp_in_arunachal_pradesh_4_mlas_join_today.png

Revolt in Arunachal Pradesh Congress : लोकसभा चुनाव 2024 और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी में बिखराव शुरू हो गया है। कांग्रेस पार्टी के दो विधायक ओर नेशनल पीपुल्स पार्टी के दो विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस समय अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार है। वहीं एनपीपी अरुणाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी है।

कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग और वांगलिंग लोवांगडोंग और एनपीपी विधायक मुच्चू मिथी व गोकर बसर ने रविवार को ईटानगर कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री पेमा खांडू के अलावा असम के मंत्री और अरुणाचल प्रदेश के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी अशोक सिंघल और प्रदेश अध्यक्ष बियूराम वाहगे भी मौजूद थे।

 

https://twitter.com/BiyuramWahgeBJP?ref_src=twsrc%5Etfw

Revolt in Arunachal Pradesh Congress: अरुणाचल प्रदेश में 60 सदस्यीय विधानसभा

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 60 सदस्य हैं। इसका चुनाव भी अप्रैल और मई में होने की संभावना है। चुनाव आयोग सूत्रों की माने तो लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही इस राज्य में भी चुनाव कराया जा सकता है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी यहां अपनी ताकत बढ़ाने में लगी हुई है। मौजूदा विधानसभा में अब भाजपा विधायकों की संख्या 56 हो गई है। कांग्रेस के पास दो और दो ही निर्दलीय विधायक यहां विपक्ष में हैं।

Hindi News / National News / Lok Sabha elections 2024 से पहले अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस में बगावत, दो विधायक भाजपा में हुए शामिल

ट्रेंडिंग वीडियो