scriptआरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शादी और अन्य स्वार्थ के कारणों के लिए हिन्दू धर्म को बदलना बताया गलत | Mohan Bhagwat Calls Hindus Converting To Other Religions Wrong | Patrika News
राष्ट्रीय

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शादी और अन्य स्वार्थ के कारणों के लिए हिन्दू धर्म को बदलना बताया गलत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शादी और अन्य स्वार्थ के कारणों के लिए हिन्दू धर्म को बदलने को गलत बताया है।

Oct 11, 2021 / 10:53 am

Tanay Mishra

screenshot_2021-10-11_mohan_bhagwat_-_google_search.png
नई दिल्ली। आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मोहन भागवत ने हिन्दू लड़कों और लड़कियों के धर्म बदलने पर चिंता ज़ाहिर करते हुए इस पर सवाल उठाया है। साथ ही उन्होंने शादी और अन्य स्वार्थ के कारणों के लिए हिन्दू धर्म के लड़कों और लड़कियों के धर्म बदलने को सरासर गलत बताया है।
https://twitter.com/ANI/status/1447390621870612486?ref_src=twsrc%5Etfw
यह भी पढ़े – संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- प्लानिंग के तहत 1930 से बढ़ाई गई मुस्लिमों की आबादी

अपने धर्म पर गर्व करने का दिया संदेश

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने किसी भी कारण से हिन्दू धर्म को बदलने को सरासर गलत बताया है। उन्होंने ऐसा करने वालों को भी गलत बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा – “हम लोग अपने बच्चों को तैयार नहीं करते हैं। हमें अपने बच्चों को खुद पर और अपने हिन्दू धर्म पर गर्व करना सिखाना ज़रूरी है।”

Home / National News / आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शादी और अन्य स्वार्थ के कारणों के लिए हिन्दू धर्म को बदलना बताया गलत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो