आज दो विमान पहुंच चुके है दिल्ली
ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीय को लेकर शनिवार सुबह दो विमान पहुंचे है। 229 भारतीय नागरिकों को लेकर इंडिगो की विशेष फ्लाइट आज रोमानिया के सुसेवा से नई दिल्ली पहुंची। इसके अलावा एक अन्य फ्लाइट में 170 भारतीय दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंच चुके है। यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों ने बताया कि वहां अब भी कई छात्र फंसे हुए हैं और उन्हें सहायता की जरूरत है।
#OperationGanga | A special Indigo flight, carrying 229 Indian nationals from #Ukraine, arrives in Delhi from Suceava in Romania pic.twitter.com/mucdrnJk1R
— ANI (@ANI) March 5, 2022
वायुसेना के विमान भरेंगे उड़ान
आपको बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच बीते 10 से युद्ध चल रहा है। पूर्वी यूक्रेन के कई शहरों में लगातार बमबारी जारी है। सुमी और खारकीव में अभी भी कई भारतीय फंसे हुये हैं। भारत सरकार उनको रेस्क्यू करने के लिये लगातार कोशिश कर रही है। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन में युद्ध के कारण फंसे लोगों को वापस लाने के लिए शनिवार को यानि आज भारतीय वायु सेना अपनी चार उड़ाने संचालित करेगी।
दिल्ली में 10 उड़ानें और मुंबई में एक फ्लाइट होगी लैंड
विमानन मंत्रालय ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि शनिवार को 11 नागरिक उड़ानों और से 2200 से अधिक भारतीयों के वापस आने की उम्मीद है। इन उड़ानों में से 10 उड़ानें दिल्ली में और एक मुंबई में उतरेगी। हालांकि अभी तक यह पता चल पाया है कि भारतीय वायुसेना की चार उड़ानों से कितने भारतीय वापस आएंगे।