scriptSikkim Elections Results 2024 : CM तमांग 7,000 से ज्यादा मतों से विजयी, दोनों सीट से हारे पूर्व सीएम चामलिंग | Sikkim elections results 2024 CM Tamang won by more than 7000 votes former CM Chamling lost from both seats | Patrika News
राष्ट्रीय

Sikkim Elections Results 2024 : CM तमांग 7,000 से ज्यादा मतों से विजयी, दोनों सीट से हारे पूर्व सीएम चामलिंग

Sikkim Elections Results 2024 : मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रेनॉक विधानसभा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सोम नाथ पौड्याल को 7,044 मतों से हरा दिया है।

नई दिल्लीJun 02, 2024 / 01:56 pm

Paritosh Shahi

Sikkim Elections Results 2024 : सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) प्रमुख और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग रेनॉक विधानसभा सीट से चुनाव जीत गये हैं। तमांग ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सोम नाथ पौड्याल को 7,044 मतों से हराया। मुख्यमंत्री को 10,094 मत मिले जबकि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के पौड्याल को 3,050 मत मिले। अब तक हुई मतगणना में सत्तारूढ़ एसकेएम का लगभग क्लीन स्वीप करते हुए एक बार फिर सरकार बनाना तय हो चुका है। राज्य की 32 सीटों में से 22 के नतीजे घोषित किये जा चुके हैं। इनमें 21 पर एसकेएम को जीत मिली है जबकि एक एसडीएफ के खाते में एकमात्र श्यारी सीट गई है। अन्य 10 सीटों पर एसकेएम आगे चल रहा है।

दोनों सीट से हारे पवन कुमार चामलिंग

एसडीएफ के प्रमुख और पांच बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे पवन कुमार चामलिंग दोनों सीट हार गये हैं। नामचेबुंग विधानसभा सीट पर एसकेएम के राजू बसनेत ने उन्हें 2,256 मतों से मात दी। बसनेत को 7,195 और चामलिंग को 4,939 वोट मिले। पोकलोक-कामरांग सीट पर एसकेएम के भोज राज राय ने उन्हें 3,063 मतों से हराया। राय को 8,037 मत और चामलिंग को 4,974 मत मिले। सिक्किम में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। मतगणना आज सुबह छह बजे शुरू हुई।

Hindi News/ National News / Sikkim Elections Results 2024 : CM तमांग 7,000 से ज्यादा मतों से विजयी, दोनों सीट से हारे पूर्व सीएम चामलिंग

ट्रेंडिंग वीडियो