मिली जानकारी के अनुसार, पुलवामा के पिंगलाना में आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर फायरिंग की। आतंकी जवानों पर गोलीबारी करते हुए मौके से फरार हो गए। इस हमले में एक पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुए। इलाज के लिए दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पुलिस के जवान को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि सीआरपीएफ जवान का इलाज जारी है।