अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, एक आतंकवादी मारा गया। तलाशी अभियान जारी है। मारे गए आतंकवादी की पहचान नौपोरा बसकुचान के रहने वाले नसीर अहमद भट्ट के रूप में हुई है। वो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। हाल ही में एक मुठभेड़ से वह बच निकता था। पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को उस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई।