15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ambikapur Crime: ढोंगी बाबा ने महिला को मंदिर भेजकर बेटी की लूट ली आबरू, कहा था- चावल के 151 दाने चढ़ा आओ, अच्छा रिश्ता आएगा, जॉब भी लगेगी

Ambikapur Crime News: झाड़-फूंक के बहाने युवती से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आए ढोंगी बाबा ने किया बलात्कार, पीडि़ता की छोटी बहन को घर से बाहर रहने कहा, आरोपी गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
Ambikapur crime, Girl raped, Dhongi baba raped girl

Rape with girl, ढोंगी बाबा, जिसने युवती से रेप किया (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कॉलोनी में ढोंगी बाबा पहुंचा और उसने युवती की मां से कहा कि मैं इसे झाडफ़ूंक कर देता हूं। इससे युवती का अच्छा रिश्ता आएगा और जॉब भी लग जाएगी। युवती को पहले नहाने के लिए बोला, फिर उसका झाडफ़ूंक करते समय युवती की मां को हनुमान मंदिर में जाकर 151 चावल के दाने चढ़ाने के लिए कहा। वहीं घर में रही युवती की छोटी बहन को घर से बाहर रहने कहा। इस बीच ढोंगी बाबा ने झाडफ़ूंक के दौरान युवती को सम्मोहित कर बलात्कार (Rape with girl) किया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक रिहायशी कॉलोनी में 14 जून की सुबह 8-9 बजे के बीच अमित गोस्वामी नामक कथित बाबा (Dhongi Baba) पहुंचा। उसने कॉलोनी वासियों से कहा कि वह यूपी के प्रयागराज से आया है। लोगों को देखकर कुछ न कुछ कमी बता रहा था और झाडफ़ूंक कर ठीक करने के लिए रुपए व मोबाइल मांग रहा था।

इसी क्रम में वह एक घर में गया। यहां एक महिला व उसकी 2 बेटियां थीं। बाबा ने महिला की बड़ी बेटी को देखकर कहा कि इसका झाडफ़ूंक कर देता हूं, अच्छा रिश्ता आयेगा और जॉब लग जाएगी। युवती की मां उसके झांसे में आ गई और बेटी का झाडफ़ूंक कराने के लिए तैयार हो गई। बाबा ने पहले युवती (Girl raped) को नहाकर आने के लिए कहा।

युवती नहाकर आई तो कथित बाबा उसका झाडफ़ूंक करना शुरु किया। इस बीच में बाबा ने युवती की मां को एक मुट्ठी चावल देकर कहा कि हनुमान मंदिर में जाओ और वहां 151 चावल के दाने को हनुमान जी को चढ़ाओ। बाबा के कहे अनुसार युवती की मां हनुमान मंदिर चली गई। इसके बाद बाबा ने युवती की बहन को घर के बाहर रहने के लिए कहा। इधर झाडफ़ूंक के दौरान उसने युवती को सम्मोहित कर उसके साथ बलात्कार (Girl raped in Ambikapur) किया।

Rape in Ambikapur: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

युवती का बलात्कार करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। युवती की मां जब मंदिर से आई तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। फिर महिला व कॉलोनी वासियों द्वारा मामले की जानकारी गांधीनगर पुलिस को दी गई।

सूचना (Ambikapur rape case) मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास खोजबीन के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी अमित कुमार गोस्वामी पिता स्व. मंजूलाल गोस्वामी, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरा, थाना घुरपुर जिला प्रयागराज उत्तरप्रदेश के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

सरगुजा पुलिस की अपील

सरगुजा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र या चमत्कार संबंधी दावों पर बिना जांच-परख विश्वास न करें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति इस प्रकार लोगों को भ्रमित करता दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग