scriptवन रैंक-वन पेंशन को राहुल गांधी की दादी और पिता ने लटकाया : अमित शाह | up election 2017: Amit Shah launches BJP's 'Parivartan Yatra' | Patrika News
71 Years 71 Stories

वन रैंक-वन पेंशन को राहुल गांधी की दादी और पिता ने लटकाया : अमित शाह

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) और एक जवान की आत्महत्या पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि वर्षों पुरानी इस मांग को पूरा करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

Nov 05, 2016 / 09:37 pm

Kamlesh Sharma

Amit Shah

Amit Shah

 बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) और एक जवान की आत्महत्या पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि वर्षों पुरानी इस मांग को पूरा करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। 
यूपी विधानसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए अमित शाह ने यहां पार्टी की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी जवान की आत्महत्या पर राजनीति करके जनता को गुमराह कर रहे हैं। वह यह भूल गए हैं कि ओआरओपी को उनकी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी तथा पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने लटकाये रखा। 
अमित शाह ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए सवाल किया कि उन्हें कांग्रेस के शासन काल में ओआरओपी की याद क्यों नहीं आई। भाजपा अध्यक्ष ने इस योजना को लागू करने का श्रेय मोदी को देते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों के खाते में पेंशन राशि जमा होनी शुरू हो गई है। 
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की नींव डाली जा रही है, वह भी पूर्ण बहुमत से। समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उप्र का विकास रोका। भाजपा शासित राज्यों में किसानों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। उप्र में जंगलराज कायम है।
शाह ने कहा कि सपा सरकार में सबसे ज्यादा घोटाला हुआ। मथुरा कांड हुआ, दरोगा भर्ती, बुलंदशहर की घटना हुई, वहीं यहां के लोग पलायन कर रहे हैं। भाजपा सरकार बनने पर कोई घर नहीं छोड़ेगा। अखिलेश कहते थे कि मुख्तार पार्टी में नहीं आएगा, लेकिन आज अतीक, अफजाल, सब भरे पड़े हैं।

Home / 71 Years 71 Stories / वन रैंक-वन पेंशन को राहुल गांधी की दादी और पिता ने लटकाया : अमित शाह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो