scriptदेश में टीकाकरण का आंकड़ा 75 करोड़ के पार पहुंचा, WHO ने की तारीफ | India Vaccination figure crossed 75 crores, WHO praised | Patrika News
राष्ट्रीय

देश में टीकाकरण का आंकड़ा 75 करोड़ के पार पहुंचा, WHO ने की तारीफ

WHO के अनुसार भारत ने 13 दिन में 65 करोड़ से 75 करोड़ के आंकड़े को छू लिया है, जो सराहनीय है।

नई दिल्लीSep 13, 2021 / 09:08 pm

Mohit Saxena

world health organistaion

world health organistaion

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसकी तारीफ डब्ल्यूएचओ ने भी की है।

देश में अब तक कुल टीकाकरण का आंकड़ा 75 करोड़ के पार तक पहुंच गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत के टीकाकरण की रफ्तार की तारीफ की है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार भारत ने 13 दिन में 65 करोड़ से 75 करोड़ के आंकड़े को छू लिया है, जो सराहनीय है। अब तक कुल टीकाकरण 75,02,84,569 तक हो चुका है।

ये भी पढ़ें: WHO इस हफ्ते भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन Covaxin को दे सकता है मंज़ूरी

75 करोड़ टीकाकरण आंकड़े को पार कर लिया

भारत में शुरुआती 10 करोड़ डोज 85 दिन में लगी। ऐसे में कोरोना टीकाकरण की मौजूदा रफ्तार कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अहम है। वहीं, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर वैक्सीनेशन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा,’भारत को बधाई! पीएम मोदी के सबका साथ, सबका प्रयास के मंत्र के साथ विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान लगातार नए आयाम को गढ़ रहा है। इसके कारण आजादी के 75 वें वर्ष में देश ने 75 करोड़ टीकाकरण आंकड़े को पार कर लिया है।

भारत में इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने 100 फीसदी वैक्सीनेशन का लक्ष्य पा लिया है। सबसे पहले हिमाचल प्रदेश में ये लक्ष्य पूरा हुआ था। यहां पर सौ फीसदी लोगों ने पहली डोज ले ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक करीब 50.57 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। सीएम जयराम ठाकुर बीते हफ्ते कहा था कि नवंबर 2021 तक लोगों का दोनों डोज दी जाएगी।

वहीं गोवा में 11.18 लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई है। इन्हें कम से कम एक डोज लगी है। हालांकि विपक्ष सरकार के आंकड़ों पर सवाल उठा चुका है। दादर और नगर हवेली व दमन और दीव में 626,000 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है।

नया रिकॉर्ड कायम किया

इसी तरह उत्तर-पूर्वी राज्य के 510,000 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। लद्दाख में 1.97 लाख डोज व लक्षद्वीप में 53,499 कोरोना की पहली खुराक दी जा चुकी है। गौरतलब है कि भारत ने मंगलवार 31 अगस्त को टीकाकरण का नया रिकॉर्ड कायम किया था। इस दिन भारत में कोरोना के 1.21 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए।

 

 

 

Home / National News / देश में टीकाकरण का आंकड़ा 75 करोड़ के पार पहुंचा, WHO ने की तारीफ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो