Weather Forecast News Today Live Updates: दिल्ली सहित उत्तर भारत में कोहरे और ठंड की दोहरी मार पड़ रही है। सुबह शाम के मुकाबले दिन की तेज सर्दी ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चल रही है।
नई दिल्ली
Updated: January 20, 2022 04:03:54 pm
Weather Forecast News Today Live Updates
दिल्ली के कुछ हिस्सों में गुरुवार से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जनवरी में अब तक 7 से 10 दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, जो राष्ट्रीय राजधानी में 'कोल्ड डे' की स्थिति है। दिल्ली में 2015 के बाद जनवरी में सबसे लंबी ठंड रही।
दिल्ली के कुछ हिस्सों में लगातार सातवें दिन "ठंडा दिन" रहा। जबकि मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि का अनुमान लगाया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर (हरियाणा), शामली, गंगोह, कांधला, मुजफ्फरनगर, (यूपी) के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में बहुत हल्की से हल्की तीव्रता की बारिश होगी।
आईएमडी ने कहा कि राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में उथले से मध्यम कोहरे के बने रहने के कारण दृश्यता भी कम हो सकती है।
मौसम विभाग ने कहा कि चंडीगढ़ में 21 और 22 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 जनवरी को बारिश की संभावना है। बारिश के बाद सर्दी ओर बढ़ जाएगी।
जम्मू और कश्मीर में जमकर बर्फबारी हो रही है। इसलिए यहां के लोगों का जनजीवन काफी अस्त व्यस्त हो रखा है। भारतीय सेना ने पुंछू के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात में गश्त की।
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ अब 21 जनवरी के आसपास सक्रिय होगा। जिसकी वजह से शुक्रवार से रविवार तक बारिश की संभावना बन रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू, कश्मीर और उत्तराखंड में 18 जनवरी के बाद से मौसम बदलेगा।
देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में कोहरे और ठंड की दोहरी मार पड़ रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य उत्तर भारत वाले राज्यों में शीतलहर चल रही है। जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन उत्तर भारत में सर्दी का सितम बढ़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चल रही है। जिसके चपेट में उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्र आ रहे हैं। दिल्ली में बीते सात दिन से लगातार शीतलहर ने लोगों को परेशान कर रखा है। धूप नहीं निकलेगी और ठंड का प्रभाव बढ़ जाएगा। बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चलेंगी।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह और रात के समय कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली सहित छह राज्यों में अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें