राष्ट्रीय

Weather Report: दिल्ली सहित इन राज्यों से विदा हुआ मानसून, जानिए इस वर्ष कितनी कम हुई बारिश

Weather Report : राजधानी दिल्ली से मॉनसून ने 29 सितंबर को विदाई ले ली है। सामान्य तौर पर मॉनसून 27 सितंबर को जाता है। इस बार यह चार दिन की देरी से गया है। मॉनसून के दौरान राजधानी में 19 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

Sep 30, 2022 / 09:32 am

Shaitan Prajapat

Weather Report

weather report : मानसून अपने अंतिम पडाव में पहुंच गया है और धीरे धीरे विदाई ले रहा है। इसी कड़ी में देश की राजधानी दिल्ली में मॉनसून ने 29 सितंबर को विदाई ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सितंबर में 164.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मॉनसून के दौरान राजधानी में 19 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि शहर में अभी भी कुछ इलाको में बारिश हो सकती है क्योंकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव विकसित हो रहा है। माना जा रहा है कि 2 से 6 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश हो सकती है। आइए जानते इस वर्ष मानसून की औसतन कितनी बारिश हुई है।


आईएमडी ने ऐलान किया है कि दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून पंजाब, चंड़ीगढ़, जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों से विदा हो गया है। हालांकि 1 जून से 30 सितंबर तक मॉनसून सीजन रहता है। सामान्य तौर पर मॉनसून 27 सितंबर को जाता है। इस बार यह चार दिन की देरी से गया है।


आईएमडी ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून की दिल्ली से विदाई हो गई है। इस वर्ष मॉनसून के दौरान काफी काफी पानी गिरा। आमतौर पर 17 सितंबर से मॉनसून वापस जाना शुरू कर देता है। इसके एक सप्ताह के अंदर दिल्ली से विदा हो जाता है। देश की राजधानी सहित दक्षिण पश्चिम मॉनसून पंजाब, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान से भी मानसून की विदाई हो गई है।

यह भी पढ़ें

अक्टूबर के पहले सप्ताह से ठंड के लिए रहिए तैयार, नए डिप्रेशन से बदलेगा मौसम का मिजाज


— जून के महीने में 57 प्रतिशत कम
— जुलाई के महीने में 37 प्रतिशत ज्यादा
— अगस्त के महीने में 82 प्रतिशत कम
— सितंबर के महीने में 34 प्रतिशत ज्यादा

यह भी पढ़ें

मानसून अलर्ट: टाइफून नोरू मचाएगा तबाही, इन राज्यों में होगी आफत वाली बारिश




— मध्य दिल्ली में 9 प्रतिशत कम
— पूर्वी दिल्ली में 30 प्रतिशत अधिक
— नई दिल्ली में 21 प्रतिशत कम
— उत्तरी दिल्ली में 3 प्रतिशत कम
— उत्तर पूर्वी दिल्ली 55 प्रतिशत कम
— उत्तर पश्चिमी दिल्ली 20 प्रतिशत कम
— दक्षिण दिल्ली 14 प्रतिशत कम
— दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली 12 प्रतिशत कम
— पश्चिमी दिल्ली 48 प्रतिशत कम

Home / National News / Weather Report: दिल्ली सहित इन राज्यों से विदा हुआ मानसून, जानिए इस वर्ष कितनी कम हुई बारिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.