scriptदिल्ली में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने लू को लेकर जारी किया येलो अलर्ट | Weather Update News IMD Issued Yellow Alert Of Heat Wave In Delhi Next 24 Hours | Patrika News

दिल्ली में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने लू को लेकर जारी किया येलो अलर्ट

locationनई दिल्लीPublished: May 12, 2022 10:47:10 am

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक तरफ चक्रवाती तूफान के चलते देश के दक्षिण राज्यों में बारिश और उमस का दौर चल रहा है तो वहीं उत्तरी हिस्सों में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। खास तौर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है।

heat_wave_yellow_alert.jpg
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दिल्लीवासियों को पिछले कुछ दिनों में गर्मी से मिली राहत के बाद एक बार फिर सूरज के सितम के लिए तैयार रहना होगा। आईएमडी के मुताबिक आने वाले 24 घंटे यानी 13 मई से मौसम करवट ले रहा है। सूरज की तपिश फिर से बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से हीटवेव की चेतावनी जारी की है, जोकि तीन दिनों तक चलेगी। यानी आने वाले तीन दिनों तक राजधानी और उससे सटे इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। राजधानी दिल्ली के साथ-साथ उत्तर भारत के भी कई इलाकों में लू का प्रकोप मुश्किल बढ़ा सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 12 मई का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

यह भी पढे़ं – Weather Updates : तूफान असानी से बदलेगा यूपी का मौसम, इन जिलों में चार दिन तेज बारिश का मौसम अलर्ट

कल से पारा उछलने के आसार
दिल्ली में एक बार फिर सूरज का सितम बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से पारा में बढ़ोतरी देखने को मिलने के आसार बने हुए हैं। हालांकि गुरुवार को लू चलने की आशंका नहीं है, लेकिन शुक्रवा से गर्म हवाओं के थपेड़े परेशान कर सकते हैं। आईएमडी ने दिल्ली में लू को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। 
heat_wave_in_delhi_from_13_may.jpg
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्थान स्काइमैट वेदर के मुताबिक शुक्रवार से मौसम बदलेगा, जब अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार बने हुए हैं।

तीन दिन तक लू का प्रकोप
दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं तीन दिनों तक हीट वेव से राहत नहीं मिलने वाली है। इसके बाद 16 मई को तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।
उत्तर भारत के कई इलाकों भी चलेगी लू
दिल्ली के साथ-साथ उत्तर भारत के कई इलाकों में भीषण गर्मी आने वाले दिनों में परेशान कर सकती है। इन राज्यों में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और यूपी प्रमुख रूप से शामिल है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में 11 मई से ही हीटवेव पड़ने लगी है, जोकि 15 मई तक जारी रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 और 15 मई को हीटवेव कहर बरपाने वाली है।

यह भी पढ़ें – दिल्ली फिर झुलसाएगी गर्मी, मौसम विभाग ने लू को लेकर जारी किया येलो अलर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो