scriptमुख्यमंत्री ने कर दी यह बड़ी घोषणा, कौन होने वाले हैं 31 अगस्त से मालामाल | cm mp, latest news | Patrika News
नीमच

मुख्यमंत्री ने कर दी यह बड़ी घोषणा, कौन होने वाले हैं 31 अगस्त से मालामाल

– नीमच जिले में मुख्यमंत्री की जनदर्शन यात्रा- घोषणाओं और सौगातों का अंबार

नीमचAug 05, 2018 / 04:34 pm

harinath dwivedi

No support for Jan ashirwad Yatra in Koter Satna

No support for Jan ashirwad Yatra in Koter Satna

नीमच. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रविवार को नीमच जिले में है। पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के गृह क्षेत्र से प्रारंभ हुई उनकी जनदर्शन यात्रा मनासा से चलकर जावद और नीमच विधानसभाओं के कई गावों तक पहुंच रही है। इस बार फिर मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणाएं की हैं।
कुकड़ेश्वर में रथ सभा करने के बाद मुख्यमंत्री का रथ हाड़ीपिपलिया होता हुआ मनासा पहुंचा। जहां पर जनसभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने सबसे पहले जनसमुदाय का अभिवादन किया। यहां किसानों के लिए उन्होने बड़ी घोषणा की। कहा कि लहसुन पर 800 रुपए और प्याज पर 400 रुपए प्रति क्विंटल भावांतर दिया जाएगा। 31 अगस्त से सबके खाते में राशि पहुंचना शुरू हो जाएगी। किसानों को अपनी उपज के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा मदारी की संज्ञा दिए जाने को लेकर फिर एक बार मुख्यमंत्री ने पलटवार किया। उन्होने कहा कि हां मैं मदारी हूं। मैं ऐसा मदारी हूं जो गरीब की बिजली का बिल माफ करवा रहा है। असंगठित मजदूर को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की कोशिश कर रहा है। गरीब का बच्चा अपनी आवश्यकताओं के लिए किसी के सामने क्यों गिड़गिड़ाए। सब बच्चों की स्कूल से लेकर कॉलेज तक की पढ़ाई की फीस यह मामा भरवाएगा। कांग्रेस पर उन्होने तंज कसा, तुम तो बरसों से गरीबी हटाने की बात कहते रहे हो हमने तो गरीबी हटा कर दिखा दी। मार डालूंगा, गरीबी को रहने नहीं दूंगा। बेटियां मेरे लिए देवियां हैं। उनके साथ कोई दुराचार करेगा तो सजा ए मौत दी जाएगी।
उन्होने स्थानीय मुद्दों पर कहा कि गांधीसागर से कुकड़ेश्वर तक पेयजल पहुंचाया जाएगा। चंबलेश्वर बांध से संबंधित किसानों पर कोई प्रकरण नहीं चलेगा। मनासा क्षेत्र के लोगों को कई सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। मनासा में मुख्यमंत्री ने करीब 26 मिनिट भाषण दिया। इससे पहले मनासा विधायक कैलाश चावला ने स्वागत भाषण दिया। बड़ी संख्या में आए जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का भावभीना स्वागत किया। यहां से मुख्यमंत्री की जनदर्शन यात्रा जावद विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो गई। शाम को जनदर्शन यात्रा नीमच पहुंच रही है।
—————-

Home / Neemuch / मुख्यमंत्री ने कर दी यह बड़ी घोषणा, कौन होने वाले हैं 31 अगस्त से मालामाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो