scriptश्रमदान कर, पर्यावरण सहेली का संकल्प संस्था ने किया सम्मान | neemach news | Patrika News
नीमच

श्रमदान कर, पर्यावरण सहेली का संकल्प संस्था ने किया सम्मान

श्रमदान पर किया सम्मानित

नीमचMar 11, 2019 / 12:17 pm

Mahendra Upadhyay

patrika

श्रमदान कर, पर्यावरण सहेली का संकल्प संस्था ने किया सम्मान

नीमच। स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता एवं पर्यावरण के बिना जीवन अधुरा है, शुद्ध वायु के बिना हम सभी जीवित नहीं रह सकते हैं तो स्वच्छता के बिना हम स्वस्थ नहीं रह सकते हैं, इसी उद्देश्य को लेकर शहर की सामाजिक संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच विगत पांच वर्षों से शहर से गांव तक पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने हेतु शहरवासियों एवं ग्रामवासियों को साप्ताहिक अभियान के तहत स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्य में जुटी हुई हैए संस्था सदस्यों द्वारा शहर एवं गांवों में आमजन को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए श्रमदान कर जागरूक किया जा रहा है।
संस्था सचिव किशोर बागड़ी ने बताया कि पर्यावरण एवं स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक होना जरूरी है अन्यथा आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वायु नसीब नहीं होगी एवं प्रदुषित वायु से खतरनाक बिमारियों से जुझना होगा, हम सभी का दायित्व है कि आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण मिलेएइसी उद्देश्य को लेकर संस्था के सभी सदस्य निरन्तर समयदान एवं श्रमदान कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्य में जुटे हुए हैं। संस्था द्वारा रविवार दिनांक 10 मार्च 2019 को गांधी नगर स्थित स्मृति वन में प्रात: 8 से 10 बजे तक श्रमदान के तहत पुर्व रोपित पोधो के आसपास की साफ -सफाई कर निदांई गुड़ाई कर पोधो को पानी पिलाया गया एवं आसपास से गाजर घास एवं कटिंली झाडीया निकाली गई। दो घंटे श्रमदान करने के पश्चात संस्था द्वारा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत संस्था सदस्य पर्यावरण सहेली स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर रितु नागदा का सेवा निवृत्त अधिकारी सी आरपीएफ के राजकुमार सिन्हा, मोहम्मद नजीर एवं संस्था के वरिष्ठ सदस्य गिरधारीलाल पंवार ने पुष्प माला पहनाकर कर शाल ओढ़ाकर फल भेंट किया गया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक नवीन अग्रवाल एवं रमेश मोरे ने संस्था की ओर से पर्यावरण सहेली को सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर संस्था के संरक्षक नवीन अग्रवाल, जगदीश शर्मा, किशोर बागड़ी, रमेश मोरे, डॉ राकेश वर्मा, राजकुमार सिन्हा, गिरधारीलाल पंवार, मोहम्मद नजीर, दुलीचंद कनेरिया आदि उपस्थित थेए उक्त जानकारी संस्था के वरिष्ठ गिरधारीलाल पंवार ने दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो