नीमच

Corona Update : अब तक सामने आ चुके हैं 449 कोरोना पॉजिटिव केस, 424 हुए स्वस्थ

बीते 24 घंटों के दौरान नीमच में कोरोना का 1 नया मामला सामने आया है। इसके बाद जिले में संक्रमित की कुल संख्या 449 हो गई है। वहीं 424 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 18 केस एक्टिव हैं।

नीमचJul 05, 2020 / 04:11 am

Faiz

Corona Update : अब तक सामने आ चुके हैं 449 कोरोना पॉजिटिव केस, 424 हुए स्वस्थ

नीमच/ वैसे तो मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के औसत मामलों में कमी आई है। लेकिन, सूबे में कुछ जिले अब भी ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इन्हीं शहरों में से एक है नीमच। शनिवार रात तक प्राप्त रिपोर्ट में एक पॉजिटिव मरीज़ के सामने आने की पुष्टि हुई है। नोडल ऑफिसर भव्या मित्तल ने बताया कि, जिले में एक पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, शनिवार रात तक संक्रमितों की संख्या 449 हो गई है। अब तक कुल 424 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, जिले में अब तक 7 मरीज संक्रमण के शिकार होकर अपनी जान गवा चुके हैं। जिले में अब भी 18 केस एक्टिव हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- MP Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 14604, अब तक 598 ने गवाई जान


24 घंटे में सामने आए रिकॉर्ड 78 पॉजिटिव

जिले में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 618 हो चुकी है। यहां 5 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 209 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 404 केस अब भी एक्टिव हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- मंत्री बनने पर महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हरदीप सिंह डंग, उपचुनाव को लेकर किया बड़ा दावा


उज्जैन में आज 1 पॉजिटिव, 3 स्वस्थ हुए

उज्जैन जिले में शनिवार को 1 नए कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 864 हो गई है। जबकि, 71 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 775 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 18 केस एक्टिव हैं। इनमें से 90 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- फेरों से पहले दूल्हा के सामने आया दुल्हन का ऐसा वीडियो, मंडप के बजाए पहुंची जेल


रतलाम में 2 पॉजिटिव केस

जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से शनिवार रात तक 2 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 1 रतलाम और 1 जावरा के केस हैं। हालांकि, शनिवार को एक भी मरीज स्वस्थ भी नहीं हो सका। जिले में अब तक कुल 172 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 138 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 6 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 28 एक्टिव केस बचे हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.