2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेरों से पहले दूल्हा के सामने आया दुल्हन का ऐसा वीडियो, मंडप के बजाए पहुंची जेल

फेरों से पहले दूल्हा के सामने आया दुल्हन की पिछली शादी का वीडियो, इस तरह लोगों को बनाती थी शिकार।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Jul 2020, 9:58 PM IST

news

फेरों से पहले दूल्हा के सामने आया दुल्हन का ऐसा वीडियो, मंडप के बजाए पहुंची जेल

गुना/ मध्य प्रदेश के गुना जिले के करोरा गांव में एक दूल्हा का परिवार खुशी खुशी अपनी शादी की तैयारी कर रहा था। शादी का समारोह का दिन भी आ गया, शादी में शामिल होने के लिए मेहमान भी समारोह स्थल पर पहुंच चुके थे। सात जन्मों के बंधन में बंधने के लिए होने वाले 7 फेरों से कुछ देर पहले ही दूल्हा के हाथ में दुल्हन का मोबाइल फोन आ गया, अपनी होने वाली जीवन संगिनी के अधिकार से दूल्हा ने मोबाइल की वीडियो गैलरी देखना शुरु की। गैलरी में उसे एक ऐसा वीडियो मिला जिसे देखने के बाद दूल्हा ने न सिर्फ तुरंत ही रिश्ता तोड़ा, बल्कि दुल्हन की पुलिस कंप्लेंट कर उसे गिरफ्तार भी करवाया।

पढ़ें ये खास खबर- चोरों ने इस तरह शातिराना अंदाज में की बैंक से चोरी, CCTV में रिकॉर्ड न होती तो पता भी न चलता


लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, साथी भाग निकले

दरअसल, दुल्हन के मोबाइल फोन में दूल्हा ने एक वीडियो देखा, वीडियो उसी दुल्हन शादी का था, जिसमें वो किसी और व्यक्ति से विवाह कर रही थी। यहीं नहीं वीडियो में वो दूल्हा युवती के माथे में सिंदूर भी भर रहा था। वीडियो देखकर दूल्हा सकते में पड़ गया। उसने मामले की पड़ताल की तो पता चला कि, वो जिस युवती से शादी कर रहा था, वो पहले भी कई लोगों से शादी करके उनके साथ लूटपाट कर चुकी है। दूल्हा ने बिना समय गवाए लुटेरी दुल्हन की तुरंत ही पुलिस में सूचना देकर लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार करवाया।

पढ़ें ये खास खबर- Weather Alert : अगले 24 घंटों में फिर होगी भारी बारिश, बिजली गिरने की भी संभावना


साथियों की तलाश में पुलिस

युवती के साथ उसकी शादी कराने वाला एक दलाल और फर्जी अंकल और उसका बेटा भी था। ये सभी लोग मौका पाकर भागने में कामयाब हो गए। फिलहाल, पुलिस इन सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फतेहगढ़ थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला के मुताबिक, युवती की गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सीधे जेल भेज दिया है। वहीं, उसके साथी पकड़े जाने के बाद यह खुलासा होगा कि वे अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं।

पढ़ें ये खास खबर- मध्य प्रदेश में सबसे अधिक शिशु मृत्यु दर, 1,000 जीवित जन्मों में 48 मौतें दर्ज


ठग के हत्थे चढ़ा परिवार

फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के कलौरा निवासी माखन धाकड़ की शादी कुम्र हो चुकी है। ऐसे में फतेहगढ़ मेंही रहने वाला एक युवक केवल अहिरवार माखन के पिता के संपर्क में आया। उसने कहा कि, उसकी नजर में एक अच्छी लड़की है, जिससे उसके बेटे की जोड़ी अच्छी रहेगी। माखन के पिता ने इस रिश्ते के लिए हां भर दी। हालांकि, केवल ने इस रिश्ते को कराने के लिए 80 हजार रुपए की मांग की। लड़की अच्छी होने के कारण माखने के पिता पैसे देने में भी हामी भर दी। तभी केबल ने अपने दो साथी को हेमन्त पाटिलकर और उसके पुत्र नवीन पाटिलकर से मिलावाया।

पढ़ें ये खास खबर- राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है मध्य प्रदेश के इस शहर की कोरोना से मृत्यु दर


24 जून को पहुंचे घर

तीनों संदिग्ध व्यक्ति 24 जून को युवक के घर पहुंचे। इसके बाद कहा कि, यहां लड़के के फर्जी परिजन और लड़के वालों ने मिलकर 28 जून को शादी तय कर ली। अशोकनगर में विवाह की रस्म होगी। इसके बाद परिवार शादी की तैयारी में जुट गया। केवल अहिरवार ने दूल्हे के भाई से आने-जाने के खर्च के 2 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद लड़की के कपड़े खरीदने के नाम पर फोन-पे से 15 हजार रुपए और ले लिए।

पढ़ें ये खास खबर- MP Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 14297, अब तक 593 ने गवाई जान


28 को कॉल आया, इसलिए नहीं कर सकते फिलहाल शादी

दूल्हा पक्ष ने 28 जून की शादी की पूरी तैयारी कर ली। वो अशोकनगर बारात लेकर जा रहे थे। इसी दौरान केवल अहिरवार ने कॉल कर कहा कि लड़की के मामा खत्म हो गए हैं, इसलिए शादी नहीं हो पाएगी। फिर भी आप 30 जून को अशोकनगर आ जाएं, यहां आगे की तारीख तय कर लेंगे। युवक माखन अपने पिता और भाई को लेकर अशोकनगर पहुंचा। यहां पर केवल अहिरवार, हेमन्त पाटिलकर और उसका पुत्र नवीन पाटिलकर मिला। एक सरकारी क्वार्टर में बुलाया और कहने लगे 80 हजार रुपए देना है। इसलिए अभी 55 हजार रुपए दे दें। इसके बाद दूल्हे के पिता ने ये राशि आरोपियों को दे दी। इस तरह अन्य खर्च आदि कर कुल 77 हजार रुपए ठगे गए।

पढ़ें ये खास खबर- 24 घंटों में सामने आए रिकॉर्ड 57 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की कुल संख्या हुई 538


गांव में ही सभी रस्में अदा करने की रखी बात

इसके बाद उन्होंने एक लड़की को बुलाकर लड़के वालों के हवाले कर दिया। ये कहकर कि, गांव में ही शादी की रस्में पूरी की जाएंगी। 1 जुलाई को हम भी आ जाएंगे। युवक और उसके पिता व भाई ने युवती को पंसद किया और बोले तुम शादी के लिए राजी हो या नहीं? तो उसने हां कर दी।

पढ़ें ये खास खबर- Corona Update : अब तक सामने आए 447 कोरोना पॉजिटिव, 420 हुए स्वस्थ


पहले दो और लोगों के साथ किया ठगी का खुलासा

पुलिस के मुताबिक, युवती और उसके साथियों ने 2 अन्य लोगों से भी इसी तरह शादी के नाम पर ठगी की है। उसके मोबाइल में जो वीडियो मिला है। उसमें युवती जिस युवक से शादी रचा रही है, उससे भी पुलिस ने चर्चा की, उस युवक ने बताया कि, बीते कुछ दिनों पहले ही उसकी भी शादी हुई है। लेकिन नेहा अपने रिश्तेदारों के यहां घूमने का कहकर गई थी। वहीं एक अन्य व्यक्ति से भी इसी तरह ठगी की सूचना मिली है। लेकिन इस बारे में खुलासा युवती के साथ शामिल अन्य ठगों को पकड़ने पर ही हो केगा। फिलहाल, अब माखन का कहना है कि, अगर उसकी भी शादी हो जाती, तो वो लुटेरी दुल्हन उसके घर से सारा सामान बटोरकर भाग निकलती।