2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

24 घंटों में सामने आए रिकॉर्ड 57 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की कुल संख्या हुई 538

मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 538 हो चुकी है। यहां 5 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 180 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 353 केस अब भी एक्टिव हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरैना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Jul 2020, 1:01 AM IST

news

24 घंटों में सामने आए रिकॉर्ड 57 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की कुल संख्या हुई 538

मुरैना/ वैसे तो मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के औसत मामलों में कमी आई है। लेकिन, सूबे में कुछ जिले अब भी ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इन्हीं शहरों में से एक है मुरैना। जिले में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 538 हो चुकी है। यहां 5 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 180 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 353 केस अब भी एक्टिव हैं।

MP Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 14106, अब तक 589 ने गवाई जान

[typography_font:14pt;" >नीमच में आज 1 प़ॉजिटिव केस

गुरुवार रात तक प्राप्त रिपोर्ट में एक पॉजिटिव मरीज़ के सामने आने की पुष्टि हुई है। नोडल ऑफिसर भव्या मित्तल ने बताया कि, जिले में एक पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, गुरुवार रात तक संक्रमितों की संख्या 447 हो गई है। अब तक कुल 420 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, जिले में अब तक 7 मरीज संक्रमण के शिकार होकर अपनी जान गवा चुके हैं। जिले में अब भी 20 केस एक्टिव हैं।

पढ़ें ये खास खबर- VIRAL VIDEO : भाजपा नेताओं का हंगामा, पुलिसकर्मियों से डंडे छीनकर फरियादी को पीटा


बीते दो दिनों से कोई पॉजिटिव केस नहीं

उज्जैन जिले में गुरुवार को 3 नए कोरोना कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 862 हो गई है। जबकि, 71 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 770 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 21 केस एक्टिव हैं। इनमें से 85 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पढ़ें ये खास खबर- बाबरी विध्वंस मामले में CBI कोर्ट में पेश हुईं उमा भारती, शिवराज मंत्रिमंडल से दिखीं नाराज!


रतलाम में पांच पॉजिटिव केस

जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से गुरुवार रात तक पांच और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें तीन रतलाम और दो जावरा के केस हैं। हालांकि, गुरुवार को पांच लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब तक कुल 167 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 137 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 6 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 24 एक्टिव केस बचे हैं।