2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरों ने इस तरह शातिराना अंदाज में की बैंक से चोरी, CCTV में रिकॉर्ड न होती तो पता भी न चलता

-अमानगंज सेंट्रल बैंक से शातिराना अंदाज में चोरी -कैश काउंटर से व्यापारी का पैसे से भरा बैग ले उड़े चोर-अज्ञात बच्चे ने दिया घटना को अंजाम-CCTV में कैद हुई चौरी की ये घटना-में दिनदहाड़े हुई इस वाररदात से कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पन्ना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Jul 2020, 7:02 PM IST

VIDEO NEWS

चोरों ने इस तरह शातिराना अंदाज में की बैंक में चोरी, CCTV में रिकॉर्ड न होती तो पता भी न चलता

देखें खबर से संबंधित वीडियो...।

पन्ना/ मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में बैंकों से रुपयों से भरा बैग चोरी करने का मामला एक बार फिर सामने आया है। जिले के अमानगंज में सेंट्रल बैंक में व्यापारी जैसे ही कैस काउंटर के पास रुपए जमा करने पहुंचा वैसे ही एक शातिर चोर ने 5 लाख 7 हजार रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया। व्यापारी के हाथ से बैग जाते ही बैंक में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने चारों ओर से नाकेबंदी करके चोर की तलाश शुरु कर दी। हालाकि यह पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीवीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है। सीसीवीटीवी कैमरे के हिसाब इस इस घटना को तीन शातिर लोगो ने अंजाम दिया, जिसमें एक कम उम्र का बच्चा भी शामिल हैं।

पढ़ें ये खास खबर- Weather Alert : अगले 24 घंटों में फिर होगी भारी बारिश, बिजली गिरने की भी संभावना


पलक झपकते ही गायब हो गया रुपयों से भरा बैग

जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल एजेंसी के मालिक अमानगंज निवासी शमशेर चंद असाटी अपनी एजेंसी से विक्रय का रुपया बैंक में जमा करने पहुंचे थे। कोरोना संक्रमण के कारण सोशल डिस्टेंसिंग बनाने कैश काउंटर और ग्राहकों के बीच सोफा लगा दिया। जैसे ही व्यापारी ने कैश काउंटर के पास रखे सोफे पर अपना रुपयों से भरा बैग रखा, नजर का फेर पड़ते ही शातिर चोर बैग लेकर फरार हो गया।

पढ़ें ये खास खबर- मध्य प्रदेश में सबसे अधिक शिशु मृत्यु दर, 1,000 जीवित जन्मों में 48 मौतें दर्ज


CCTV में साफ नजर आया बच्चा चोर

घटना की जानकारी लगते ही पन्ना एसपी मयंक अवस्थी मौके पर पहुंच गए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को पकड़ने से संबंधित पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दे दिये हैं। एसपी ने कहा कि, सीसीटीवी फुटेज पर गौर करें तो, एक छोटा बच्चा बैग उठाकर भागा है, जिसकी दो लोग और भी मदद करते नजर आ रहे हैं। उम्मीद है जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।