
Corona Update : अब तक सामने आए 447 कोरोना पॉजिटिव, 420 हुए स्वस्थ
नीमच/ वैसे तो मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के औसत मामलों में कमी आई है। लेकिन, सूबे में कुछ जिले अब भी ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इन्हीं शहरों में से एक है नीमच। गुरुवार रात तक प्राप्त रिपोर्ट में एक पॉजिटिव मरीज़ के सामने आने की पुष्टि हुई है। नोडल ऑफिसर भव्या मित्तल ने बताया कि, जिले में एक पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, गुरुवार रात तक संक्रमितों की संख्या 447 हो गई है। अब तक कुल 420 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, जिले में अब तक 7 मरीज संक्रमण के शिकार होकर अपनी जान गवा चुके हैं। जिले में अब भी 20 केस एक्टिव हैं।
उज्जैन में आज सामने आए 3 पॉजिटिव केस
दो दिनों के आराम के बाद जिले में आज फिर कोरोना के 3 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 862 हो गई है। जबकि, 71 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 770 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 21 केस एक्टिव हैं। इनमें से 85 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
रतलाम में पांच पॉजिटिव केस
जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से गुरुवार रात तक पांच और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें तीन रतलाम और दो जावरा के केस हैं। हालांकि, गुरुवार को पांच लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब तक कुल 167 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 137 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 6 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 24 एक्टिव केस बचे हैं।
Published on:
3 Jul 2020, 1:40 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.