18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैन मंदिर की दान पेटी लेकर दिनदहाड़े भागा किशोर, साथी स्कूटर लेकर खड़ा था

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना, ट्रस्ट ने कैंट थाना प्रभारी को आवेदन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
2 min read
Google source verification

नीमच

•

image

Ashish Pathak

•

Oct 18, 2026

neemuch crime news

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

नीमच। शहर में मंदिरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाला मामला सामने आया है। नीमच कैंट थाना क्षेत्र की जैन कॉलोनी स्थित श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर से दिनदहाड़े दान पेटी चोरी हो गई। घटना में करीब 15 से 17 वर्ष के एक किशोर के शामिल होने की बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में वह दान पेटी लेकर बाहर निकलता और अपने साथी के साथ स्कूटर से भागता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद जैन समाज में नाराजगी है। मंदिर ट्रस्ट ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

मूर्ति के पास रखी दान पेटी उठाकर भागा

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र डूंगरवाल ने कैंट थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपकर घटना की जानकारी दी है। आवेदन के अनुसार, एक किशोर मंदिर परिसर में पहुंचा और नाकोड़ा भैरव देव की मूर्ति के पास रखी दान पेटी उठाकर वहां से निकल गया। बताया गया कि मंदिर के बाहर गली में उसका एक साथी स्कूटर लेकर पहले से इंतजार कर रहा था।

स्कूटर से फरार

दान पेटी लेकर बाहर पहुंचे किशोर ने साथी के साथ स्कूटर से फरार हो गया। घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए। इनमें किशोर दान पेटी लेकर जाते और फिर साथी के साथ स्कूटर से निकलते हुए दिखाई देने की बात कही गई है।

फुटेज के आधार पर पहचान की मांग

घटना की जानकारी सामने आने के बाद मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है। ट्रस्ट अध्यक्ष राजेंद्र डूंगरवाल और विनीत सेठिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने आवेदन में कहा कि सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जाए। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी की है। ट्रस्ट का मानना है कि मंदिर परिसर में हुई इस घटना का जल्द खुलासा होना चाहिए, ताकि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर श्रद्धालुओं में भरोसा बना रहे।

जैन समाज में नाराजगी

मंदिर से दान पेटी चोरी होने की घटना से जैन समाज में नाराजगी है। श्रद्धालुओं ने धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता जताई है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटना में कौन-कौन शामिल था और दान पेटी में कितनी राशि थी। ट्रस्ट ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द कार्रवाई कर मामले का खुलासा करने की मांग की है।