2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Neemuch: घर पर चल रही थी जन्मदिन की तैयारी, इधर करंट की चपेट में आया रेहान, मातम में बदली खुशियां

Electric shock death: मध्य प्रदेश के नीमच में बेटे के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। घर में जश्न की तैयारी थी, तभी करंट की चपेट में आकर मासूम की जान चली गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नीमच

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 2 Nov 2026, 12:21 PM IST

birthday boy electric shock death welding current

Electric shock death: करंट की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम की मौत (फोटो सोर्स - Patrika/ Enhanced by Chatgpt)

Electric shock death: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में बेटे के जन्मदिन पर ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटे की जन्मदिन की खुशियां एक झटके में मातम में बदल गई। घर पर जन्मदिन के जश्न की तैयारी चल ही रही थी कि बुरी खबर ने एकाएक सब बदल कर रख दिया। मामला अठाना नगर का है जहां मोमीनपुरा वार्ड में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से पांच वर्षीय मासूम रेहान की जान चली गई। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रेहान का था जन्मदिन, घर में चल रही थी जश्न की तैयारी

बताया जा रहा है कि हादसे वाले दिन ही रेहान का जन्मदिन था। परिवार ने जन्मदिन मनाने की तैयारी की थी, लेकिन कुछ ही पलों में खुशियां मातम में बदल गईं। जानकारी के अनुसार मोमीनपुरा निवासी रिजवान शेख किराए के मकान में रहते हैं। पड़ोस में इरफान कालवा के मकान पर बकरा-बकरियों के लिए लोहे के पाइप और चद्दर का टीन शेड बनाया जा रहा था।

करंट की चपेट में आने से मौत

तभी शाम करीब 5 बजे वेल्डिंग के दौरान रेहान खेलते हुए वहां पहुंच गया। खेलते-खेलते अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही बेहोश हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन तत्काल रेहान को जावद अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जावद पुलिस के जवान नटवर सिंह झाला ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मातम में बदला जश्न का माहौल

मासूम के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस घर में जन्मदिन की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां परिजनों की चीख-पुकार गूंजने लगी। घटना से मोमीनपुरा सहित पूरे नगर में शोक की लहर छा गई।

करंट लगने के बाद तुरंत उठाएं ये कदम

  • प्रभावित व्यक्ति को सीधे अपने हाथों से न छुएं, वरना करंट आपको भी लग सकता है।
  • मेन स्विच बंद करना संभव न हो, तो किसी सूखी लकड़ी, प्लास्टिक के पाइप या किसी अन्य गैर-चालक वस्तु का उपयोग करके व्यक्ति को करंट के स्रोत से दूर हटाएं।
  • करंट से अलग करने के बाद देखें कि व्यक्ति होश में है या नहीं और उसकी सांसें चल रही हैं या नहीं।
  • व्यक्ति बेहोश है और उसकी सांस या नब्ज नहीं चल रही है, तो तुरंत छाती को दबाकर सीपीआर देना शुरू करें।
  • शरीर का कोई हिस्सा जल गया है, तो उस पर साफ या बहता हुआ ठंडा पानी डालें। उस पर तेल, मरहम या टूथपेस्ट न लगाएं।