scriptऐसा क्या हुआ कि एक साथ चार निजी चिकित्सालयों को घेर लिया रहवासियों ने | neemuch news | Patrika News
नीमच

ऐसा क्या हुआ कि एक साथ चार निजी चिकित्सालयों को घेर लिया रहवासियों ने

ऐसा क्या हुआ कि एक साथ चार निजी चिकित्सालयों को घेर लिया रहवासियों ने

नीमचSep 24, 2018 / 11:54 pm

harinath dwivedi

patrika

ऐसा क्या हुआ कि एक साथ चार निजी चिकित्सालयों को घेर लिया रहवासियों ने

नीमच. शहर के चार निजी चिकित्सालयों को क्षेत्रवासियों ने अवैध पार्किंग के चलते हो रही अव्यवस्था के चलते घेर लिया। पहले तो धरना देते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया, बाद में दो दिन के अंदर सड़क के दोनों किनारों पर हो रही अवैध पार्किंग को समेटने की चेतावनी दी, अन्यथा फिर से सड़क पर उतरने की बात कही है।
चार निजी चिकित्सालयों की पार्किंग व्यवस्था से परेशान होकर मेहनोत नगर निवासियों द्वारा सोमवार शाम को जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। नारेबाजी करते हुए निजी चिकित्सालय के सामने शाम करीब ०७.३० बजे मुख्य मार्ग से मेहनोत नगर जाने वाले मार्ग पर जाम लगाया गया। करीब आधे घंटे तक जाम लगने के बाद जब चिकित्सक आए तो रहवासियों ने उन्हें घेर कर दो दिन में समस्या का निराकरण करने की चेतावनी दी।
रहवासियों ने जानकार देते हुए बताया कि जब से निजी चिकित्सालय यहां स्थित हैं। तभी से मरीजों को दिखाने आने वाले लोगों के दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहन तक सड़क के दोनों किनारे पर अव्यवस्थित रूप से खड़े कर दिए जाते हैं। जिससे कॉलोनी में आवाजाही करने व हमारे वाहन निकालने में काफी दिक्कत आती है। पूर्व में भी निजी चिकित्सकों को पार्किंग व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए अवगत कराकर चर्चा की गई थी। साथ ही पार्किंग व्यवस्था अस्पताल परिसर में करवाने की बात हुई थी। लेकिन आज तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। सोमवार दोपहर भी अव्यवस्थित पार्किंग के कारण कॉलोनीवासियों को दुर्घटना का सामना करना पड़ा, जिसके चलते रहवासियों को सभी निजी चिकित्सालयों के बाहर खड़े होकर घेराव करना पड़ा। रहवासी मंजू जलवानिया, गायत्री शर्मा, अर्चना माहेश्वरी, रंजना शर्मा, कीर्ती शर्मा, चेतन शर्मा, अमृत जलवानिया, मनोज, योगेश माहेश्वरी, रणवीर सिंह आदि ने बताया कि पार्किंग दुरूस्त करने के लिए डॉ चौधरी, डॉ भंडारी, डॉ आरबीएस व डॉ गुप्ता से चर्चा कर दो दिन का समय दिया है। अगर दो दिन में समस्या का निराकरण नहीं होता है तो हम हाईवे पर जाम लगाया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो