नई दिल्ली

Cyclone Asani: आंध्र प्रदेश की तरफ मुड़ा ‘असानी’ तूफान, रेड अलर्ट जारी, बोर्ड परीक्षा स्थगित

मंगलवार तक ओडिशा और बंगाल की खाड़ी की ओर जाने की आशंकाओं के बीच चक्रवात ने आंध्र प्रदेश की ओर रुख कर लिया है। तो वहीं चक्रवाती तूफान ‘असानी’ के अलर्ट के बीच आंध्र प्रदेश बोर्ड ने बुधवार की परीक्षा को अगली डेट के लिए स्‍थगित कर दिया है।

नई दिल्लीMay 11, 2022 / 03:16 pm

Archana Keshri

आंध्र प्रदेश की तरफ मुड़ा ‘असानी’ तूफान, रेड अलर्ट जारी, बोर्ड परीक्षा स्थगित

चक्रवाती तूफान ‘असानी’ ने 24 घंटे में ही अपना रास्ता बदल लिया है। तूफान ‘असानी’ के आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ने के साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के तटीय क्षेत्रों के लिए तूफान, कई क्षेत्रों में भारी वर्षा, आंधी और तेज हवाओं और स्थानीय क्षेत्र में बाढ़ को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट के बाद आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, BIEAP ने आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 को स्थगित करने का निर्देश जारी कर दिया है। परीक्षा आज बुधवार, 11 मई, 2022 को आयोजित की जाने वाली थी। एपी इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा चक्रवात आसनी के कारण स्थगित कर दी गई है।
बता दें, बोर्ड ने चक्रवात के अलर्ट को ध्‍यान में रखते हुए छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए बोर्ड परीक्षा को स्‍थग‍ित करने का फैसला लिया है। आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का यह कदम तब आया जब कई छात्रों ने ट्विटर पर अधिकारियों से चक्रवात आसनी के कारण एपी इंटर परीक्षा स्थगित करने का आग्रह किया था। जिसके बाद बोर्ड ने बुधवार की परीक्षा को अगली डेट के लिए स्‍थगित कर दिया है।
https://twitter.com/hashtag/CycloneAsani?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
आंध्र प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 11 मई 25 मई तक आयोजित की थी। छात्रों की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए राज्‍य सरकार ने बोर्ड परीक्षा की डेट आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। अभी नई एग्‍जाम डेट का ऐलान नहीं किया गया है मगर जल्‍द ही इसका नोटिस रिलीज़ किया जा सकता है। ताजा जानकारी के अनुसार, चक्रवात ‘असानी’ विशाखापट्टनम से लगभग 330 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में है। साइक्‍लोन के उत्तर-पश्चिम और फिर उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

कर्नाटक के कांग्रेस नेता ने दिया विवादित बयान, कहा – ‘अजान का विरोध करने वाले आतंकवादी’

मंगलवार तक ओडिशा और बंगाल की खाड़ी की ओर जाने की आशंकाओं के बीच चक्रवात ने आंध्र प्रदेश की ओर रुख कर लिया है। IMD ने कहा है कि चक्रवात असानी के काकीनाडा में दस्तक देने की आशंका है। तो वहीं आंध्र के तटीय जिलों गुंटूर और कृष्णा जिलों में रेट अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तूफान को मद्देनजर रखते हुए बुधवार को विशाखापट्टनम में इंडिगो की सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई है। साथ ही साथ एयर एशिया ने भी बेंगलुरु और दिल्ली से विशाखापट्टनम जाने वाली एक-एक फ्लाइट कैंसिल कर दी है।
आंध्र प्रदेश के CM जगन मोहन रेड्डी ने तटीय जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर हालात का जायजा लिया। किसी भी इमरजेंसी के दौरान इन्हें हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। IMD के मुताबिक आंध्र प्रदेश में के श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, पूर्वी गोदावरी, कृष्णा, गुंटूर और पश्चिम गोदावरी जिलों में बुधवार सुबह 8.30 बजे तक 40-50 किमी प्रति घंटे से की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें

जवान बने रहने के लिए महिला ने किया 650 लड़कियों का कत्ल, खून से करती थी स्नान

Home / New Delhi / Cyclone Asani: आंध्र प्रदेश की तरफ मुड़ा ‘असानी’ तूफान, रेड अलर्ट जारी, बोर्ड परीक्षा स्थगित

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.