इसी बीच कांग्रेस नेता बी के हरिप्रसाद ने सोमवार को एक और सांप्रदायिक विवाद छेड़ दिया, उन्होंने कहा, "जो लोग अजान के खिलाफ कैंपेन चला रहे हैं, वे सभी आतंकवादी है। अजान का विवाद उठाकर दो धर्मों के बीच जहरीले बीज बोने और समाज में अशांति फैलाने की मुहिम शुरू करने वाले आतंकवादी हैं। ऐसे लोगों को यूएपीए एक्ट के तहत तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।"