Delhi Weather Alert Today: नवंबर का महीना आधा बीतने वाला है और दिवाली भी निकल चुकी है, लेकिन दिल्ली वालों को अब तक सर्दी का इंतजार है। आमतौर पर इस समय तक सुबह और रात में ठंड बढ़ने लगती है। इस बार हालात कुछ अलग हैं। सुबह हल्की ठंड जरूर महसूस होती है, लेकिन दिन में तेज धूप निकलते ही गर्मी का अहसास होने लगता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि दिल्ली में सर्दी आखिर कब जोर पकड़ेगी?