सर्दी की आहट के साथ ही बाजारों की रौनक भी बदलने लगी है। शहर की मुख्य सड़कों, बाजारों और फुटपाथों पर गर्म कपड़ों की दुकानें सज गई हैं। दुकानों और ठेलों पर स्वेटर, कोट, मफलर, दस्ताने और रजाइयां बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। सुबह-शाम बढ़ती ठंड के चलते लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी में रुचि दिखाने लगे हैं।