11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

Jaipur Metro Orange Line: जयपुर मेट्रो फेज-2 (ऑरेंज लाइन) टोड़ी मोड़ से प्रहलादपुरा तक 41 KM लंबा नेटवर्क होगा। 36 स्टेशनों और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी वाले इस 13,037 करोड़ के प्रोजेक्ट की 10 बड़ी बातें जानिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 11 Nov 2026, 2:38 PM IST

jaipur metro-2

जयपुर मेट्रो। पत्रिका फाइल फोटो

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सार्वजनिक परिवहन की सूरत बदलने जा रही है। शहर के उत्तर से दक्षिण को सीधे जोड़ने वाले जयपुर मेट्रो फेज-2 (ऑरेंज लाइन) का काम धरातल पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सीकर रोड स्थित टोड़ी मोड़ से टोंक रोड स्थित प्रहलादपुरा तक जाने वाला यह 41 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर न केवल दैनिक यात्रियों का समय बचाएगा, बल्कि शहर को ट्रैफिक जाम से भी बड़ी राहत दिलाएगा।

बता दें कि लगभग 13 हज़ार करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले इस महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का शिलान्यास 4 जुलाई 2026 को किया गया था और इसे सितंबर 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 बड़ी खासियतें

1. 15 साल का लंबा इंतजार खत्म

इस प्रोजेक्ट की चर्चा वर्ष 2011 से चल रही थी। अप्रैल 2026 में केंद्रीय कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद अब इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

2. 41 KM का विशाल नेटवर्क और 'ऑरेंज लाइन'

मौजूदा फेज-1 (पिंक लाइन) की लंबाई सिर्फ 11.6 किलोमीटर है, जबकि नई 'ऑरेंज लाइन' करीब 41 किलोमीटर लंबी होगी। यह उत्तर में सीकर रोड (टोड़ी मोड़) से दक्षिण में टोंक रोड (प्रहलादपुरा) को सीधे जोड़ेगी।

3. कुल 36 स्टेशन (34 एलिवेटेड और 2 अंडरग्राउंड)

इस पूरे कॉरिडोर पर कुल 36 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें से 34 स्टेशन एलिवेटेड (ओवरब्रिज पर) होंगे, जबकि 2 स्टेशन भूमिगत बनाए जाएंगे।

4. एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से सीधी कनेक्टिविटी

जयपुर के इतिहास में पहली बार मेट्रो सीधे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ेगी। सांगानेर से एयरपोर्ट तक का लगभग 3.13 किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह अंडरग्राउंड रहेगा।

5. ट्विन टनल क्नोलॉजी का इस्तेमाल

सांगानेर और एयरपोर्ट के बीच भूमिगत मार्ग बनाने के लिए आधुनिक टनल बोरिंग मशीन (TBM) के जरिए दोहरी सुरंग खोदी जाएगी, जो तकनीकी लिहाज से एक बड़ी उपलब्धि होगी।

6. सबसे व्यस्त इलाकों की कवरेज

यह रूट सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, एसएमएस अस्पताल, गांधीनगर रेलवे स्टेशन, रामबाग सर्कल, कलेक्ट्रेट, अंबाबाड़ी, विद्याधर नगर और वीकेआई (VKI) जैसे प्रमुख इलाकों से होकर गुजरेगा।

7. चार अलग-अलग पैकेज में समानांतर काम

प्रोजेक्ट को 2031 तक समय पर पूरा करने के लिए इसे चार पैकेज में बांटा गया है। पहले चरण में प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गौशाला तक 10 एलिवेटेड स्टेशनों का निर्माण कार्य चल रहा है।

8. टेंडर आवंटन में 238 करोड़ रुपये की बचत

भूमिगत हिस्से (पैकेज-2) के निर्माण का ठेका अनुमानित लागत से करीब 238.63 करोड़ रुपये कम यानी 921.63 करोड़ रुपये में दिया गया है, जिससे सरकारी खजाने की बचत हुई है।

9. पिंक लाइन के साथ इंटरचेंज सुविधा

यात्री मौजूदा पिंक लाइन (मानसरोवर से बड़ी चौपड़) से नई ऑरेंज लाइन के बीच आसानी से ट्रेन बदल सकेंगे। इसके लिए प्रमुख जंक्शनों पर फीडर ट्रांसपोर्ट और इंटरचेंज स्टेशन बनाए जाएंगे।

10. सीकर रोड और टोंक रोड के जाम से स्थायी मुक्ति!

यह रूट जयपुर की दो सबसे व्यस्त सड़कों (टोंक रोड और सीकर रोड) के समानांतर चलेगा। इससे रोजाना सफर करने वाले लाखों छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों का कीमती समय बचेगा और प्रदूषण का स्तर भी कम होगा।