मेष राशि: इस राशि के लोग खुशमिजाज स्वभाव के माने जाते हैं। ये बेवजह किसी के साथ वाद-विवाद में नहीं पड़ते। इन्हें अपना मान-सम्मान अति प्रिय होता है और अगर कोई इसे ठेस पहुंचाने की कोशिश करे तो उसे ये बिल्कुल नहीं छोड़ते। इन्हें जब गुस्सा आता है तो ये किसी की नहीं सुनते। अपने दुश्मनों को ये अच्छा सबक सिखाते हैं।
वृषभ राशि: इस राशि के लोग अपनी धुन के पक्के होते हैं। जो मन करता है वही करते हैं। ये लोग सीधी और सच्ची बात कहने में ज्यादा यकीन करते हैं। वैसे तो ये अमूमन शांत होते हैं लेकिन अगर इन्हें कोई परेशान करने की कोशिश करता है तो ये उसे नहीं छोड़ते। शत्रुओं को ये अच्छा सबक सिखाते हैं।
वृश्चिक राशि: इस राशि के लोग गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये जो करते हैं अपने दम पर करते हैं। इन्हें किसी का अहसान लेना पसंद नहीं होता। अगर कोई इन्हें बेवजह परेशान करता है तो ये उसे नहीं छोड़ते। ये अपने शत्रुओं पर हमेशा हावी रहते हैं। इनसें दुश्मनी लेनी महंगी पड़ सकती है।इन 3 तारीख में जन्मे लोग लाइफ में खूब करते हैं तरक्की, मंगल इन्हें बनाते हैं साहसी और बलवान
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)