scriptDelhi: आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने की राष्ट्रीय मिशन ‘मेक इंडिया नंबर-1’ की शुरुआत, सभी से जुड़ने की अपील की | Arvind Kejriwal announces nationwide mission to Make India No. 1 | Patrika News
नई दिल्ली

Delhi: आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने की राष्ट्रीय मिशन ‘मेक इंडिया नंबर-1’ की शुरुआत, सभी से जुड़ने की अपील की

आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से देश भर के लोगों को अपनी पार्टी से जोड़ा जा रहा है। कई राज्यों में आप विभिन्न राजनीतिक दलों के सामने प्रतिद्वंद्वी के रूप में भी खड़ा हो रही है। बुधवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय मिशन ‘मेक इंडिया नंबर-1’ की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया का सबसे मजबूत देश बनाना हमारा मिशन है। आइए मिलकर भारत को नंबर-1 बनाते हैं।

नई दिल्लीAug 17, 2022 / 09:31 pm

Rahul Manav

Delhi: आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने की राष्ट्रीय मिशन ‘मेक इंडिया नंबर-1’ की शुरुआत

बुधवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय मिशन ‘मेक इंडिया नंबर-1’ की शुरुआत की।

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश को नंबर 1 बनाने लिए हमें देश में सबको अच्छी और निशुल्क शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं देनी होगी। हर युवा को रोजगार, हर महिला को सम्मान व सुरक्षा और किसानों को फसल का पूरा दाम देना होगा। हमें यह पांच चीजें सुनिश्चित करनी पड़ेगी। मैं देश के 130 करोड़ लोगों से अपील करता हूं कि इस राष्ट्रीय मिशन के साथ जुड़ें। यह किसी पार्टी का मिशन नहीं है।
Delhi: आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने की राष्ट्रीय मिशन ‘मेक इंडिया नंबर-1’ की शुरुआत
सभी राजनीतिक दल साथ आएं – केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस समेत देश के सभी पार्टी के लोग साथ आएं। हमें लड़ाई-झगड़े नहीं करने हैं। लड़ाई-झगड़े करके हमने 75 साल खराब कर दिए। भारत दुनिया का नेतृत्व कर सकता है, लेकिन शर्त यह है कि देश के 130 करोड़ लोगों को मिलकर बागडोर संभालनी पड़ेगी। उन्होंने राजनीतिक दलों पर निशाना करते हुए कहा कि अगर इन पार्टियों और इन नेताओं के भरोसे देश को छोड़ दिया, तो भारत 75 साल और पीछे रह जाएगा। इनमें से किसी को अपना परिवार, तो किसी को अपना दोस्त प्यारा है। किसी को भ्रष्टाचार करना है, तो किसी को देश लूटना है। मैं देश के कोने-कोने में जाकर लोगों को जोड़ूंगा। जब इस मिशन से 130 करोड़ लोग जुड़ जाएंगे, तब भारत को सर्वश्रेष्ठ और शक्तिशाली राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता है। मैं सभी से अपील करता हूं कि वह इस राष्ट्रीय मिशन ‘मेक इंडिया नं.-1’ के साथ जुड़ें। हम सभी प्रण लेते हैं कि हम तब तक चैन से नहीं रहेंगे, जब तक भारत को दुनिया का नंबर वन देश नहीं बना देते हैं।
Delhi: आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने की राष्ट्रीय मिशन ‘मेक इंडिया नंबर-1’ की शुरुआत
एक साथ मिलकर मुट्ठी बनकर रहेंगे, तब देश बनेगा नंबर वन – केजरीवाल

नफरत खत्म कर, अब प्यार और मोहब्बत करेंगे, एक साथ मिलकर मुट्ठी बन कर रहेंगे, तभी भारत दुनिया का नंबर वन देश बन सकता है। इन 75 सालों में इन पार्टियों और इन नेताओं ने अपने परिवार और अपने दोस्तों का घर भरने के सिवाय कुछ नहीं किया। आजादी के बाद भारत ने बहुत कुछ हासिल किया, लेकिन लोगों में गुस्सा और प्रश्न है कि इन 75 सालों में हमसे बाद आजाद हुए कई देश आगे निकल गए, भारत पीछे क्यों रह गया? भारत के लोग दुनिया के सबसे बुद्धिमान, मेहनती और अच्छे लोग हैं, भगवान ने हमें नदियां, पहाड़, जड़ी-बूटियां, फसलें, समुद्र, सबकुछ दिया है, फिर भी हम पीछे गए। 75 साल पहले जब पूरा देश इकट्ठा हुआ था, तब हमने अंग्रेजों को बाहर फेंक दिया था। आज अगर हम सभी इकट्ठे हो गए, तो भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
सिंगापुर, भारत से 15 साल बाद आजाद हुआ, द्वितीय विश्व युद्ध में जापान और जर्मनी तहस-नहस हो गए थे,आज हमसे आगे निकल गए- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि आजादी के 75 साल हो गए हैं। इन 75 सालों में भारत ने बहुत कुछ हासिल किया। लेकिन लोगों के अंदर एक गुस्सा, क्रोध और प्रश्न है कि इन 75 सालों के अंदर कई ऐसे छोटे-छोटे देश हैं, जो हमारे बाद आजाद हुए और हमसे आगे निकल गए। भारत पीछे क्यों रह गया? सिंगापुर भारत से 15 साल बाद आजाद हुआ, आज हमसे आगे निकल गया। हमारे में क्या कमी है। द्वितीय विश्व युद्ध के अंदर जापान तहस-नहस हो गया था। हिरोशिमा और नागासाकी के उपर न्यूक्लीयर बम पड़े थे, लेकिन आज हमसे आगे निकल गया। हिटलर के बाद द्वितीय विश्व यु़द्व के अंदर जर्मनी तहस-नहस हो गया था, आज हमसे आगे निकल गया। हम पीछे क्यों रह गए? आज भारत का हर नागरिक यह पूछना रहा है और गुस्से में है। हम किसी से कम नहीं हैं। भारत के लोग दुनिया के सबसे बुद्धिमान, मेहनती और अच्छे लोग हैं, फिर भी हम पीछे रह गए। भगवान ने भारत को सबकुछ दिया है। भगवान ने भारत को नदियां, पहाड़, जड़ी-बूटियां, फसलें, समुद्र समेत सबकुछ दिया है। भगवान ने हमें इतना बड़ा देश दिया है। जब भगवान ने इंसान पैदा किया, तो सबसे बुद्धिमान लोग भारत में पैदा किया। फिर भी हम पीछे गए। भारत आखिर पीछे क्यों रह गया? अगर इन पार्टियों और इन नेताओं के भरोसे छोड़ दिया, तो अगले 75 साल और पीछे रह जाएंगे। इनमें से किसी को अपना परिवार प्यारा है। इनमें से किसी को अपना दोस्त प्यारा है। किसी को भ्रष्टाचार करना है, किसी को देश लूटना है। इन 75 सालों में इन लोगों ने अपने परिवार और अपने दोस्तों का घर भरने के सिवाय कुछ नहीं किया। अगर इन पार्टियों और इन नेताओं के भरोसे देश को छोड़ दिया, तो भारत 75 साल और पीछे रह जाएगा।
arvindkejriwalmakeindianumber1pic02.jpg
हर महिला को बराबरी का अधिकार, सुरक्षा और सम्मान दिलाने के लिए हम सभी को अपने घरों-समाज में काम करना होगा- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि हमें दूसरा काम यह करना पड़ेगा कि देश के हर एक व्यक्ति के लिए अच्छे से अच्छा और फ्री में इलाज का इंतजाम करना पड़ेगा। अगर कोई बीमार हो जाए, तो उसका अच्छा और फ्री में इलाज होना चाहिए। चाहे उसकी दवा, टेस्ट, इलाज, ऑपरेशन में लाखों रुपए का खर्चा ही क्यों न आए। चाहे वो कितना भी कोई गरीब क्यों न हो, हर जिंदगी हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमारे लिए हर भारतीय महत्वपूर्ण है। भारत का हर नागरिक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इसके लिए जरूरी है कि भारत के कोने-कोने में हमें अस्पताल खोलने पड़ेंगे, हमें मोहल्ला क्लीनिक बनाने पड़ेंगे। हमें डिस्पेंसरी खोलनी पड़ेगी। डॉक्टरों का इंतजाम करना पड़ेगा। लेकिन हमें सबसे पहले दो चीजें करनी पड़ेगी, हमें अपने बच्चों और अपने लोगों के लिए इलाज का इंतजाम करना पड़ेगा। तीसरी चीज, हमें अपने हर युवा को रोजगार देना होना। हमारे युवा हमारी सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन आज हमारे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। अगर सही नीयत और सही प्रबंधन हो, तो इन युवाओं को रोजगार दिया जा सकता है। हमें एक-एक युवा को रोजगार का इंतजाम करना पड़ेगा। देश के अंदर एक भी युवा बेरोजगार नहीं होना चाहिए। हमें रोजगार को सबसे बड़ी प्राथमिकता देनी पड़ेगी। चौथी चीज, हमारे देश की हर महिला को सम्मान मिलना चाहिए। हर महिला को बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए। हर महिला को सुरक्षा मिलनी चाहिए। देश की हर महिला को बराबरी का अधिकार, सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए, यह कहना बड़ा आसान है, लेकिन यह करने के लिए हमें अपने-अपने घरों और समान के अंदर काम करना पड़ेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो