नई दिल्ली। आम चुनाव 2019 को होने में अब बस कुछ ही महीने बाकी है और सभी राजनीतिक दल अपनी-अनी तैयारियों में जुट गए हैं लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) के अंदर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। आम चुनाव से ठीक पहले एक-एक कर पार्टी के प्रमुख वरिष्ठ नेता साथ छोड़ रहे हैं। बीते 10 दिन के अंदर दो वरिष्ठ नेताओं (आशुतोष और आशीष खेतान) ने पार्टी से अलविदा कह दिया तो वहीं एक (राहुल मेहरा) ने लोकसभा चुनाव लड़ने से ही इनकार कर दिया। अब आलम यह है कि 'आप' के अंदर दिल्ली से लेकर पंजाब तक घमासान मचा है। इधर राजनीतिक विशलेषकों का कहना है कि जब हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा होगा तब पार्टी कें अंदर मचे घमासान का असली चेहरा सामने आएगा।