क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि दिल्ली के भलस्वा डेरी इलाके के मुकंदपुर में 6 बदमाश एक मकान में चोरी के इरादे से घुसे। इस बीच परिवार वालों ने चोरों को देख लिया। उनमें से एक को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान लड़का बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायल लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आइपीसी की धारा 304 के तहत मामल दर्ज कर लिया और तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य तीन फरार बताए जा रहे हैं।
मृत आदिवासी महिला आरक्षक के पिता ने कहा- पुलिस ने जरूरी बिंदुओं को किया नजरअंदाज
जांच में जुटी पुलिस
आपको बता दें कि बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले मृतक अपने पैतृक गांव बिहार के डुमरिया से दिल्ली के मुकंदपुर डी-ब्लॉक में रहने वाले अपने चाचा जावेद के पास रहने के लिए आया था। मंगलवार की सुबह करीब पौने सात बजे लड़के का शव जावेद के घर के पीछे वाली गली में पड़ा मिला। जब सुबह-सुबह लोगों ने लड़के के शव को देखा तो तत्काल जावेद को इसकी सूचना दी गई। जावेद ने फौरन ही उसे जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और शुरूआती जांच पड़ताल कर रही है। इस बीच मृतक लड़के के परिवार वालों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों ने मिलकर उसकी हत्या की है। पुलिस को बताया गया कि मृतक लड़के के शरीर में अंडरवीयर के अलावा कोई भी कपड़ा नहीं था। साथ ही यह भी बताया गया है कि मृतक का मोबाइल फोन पड़ोसी के छत पर मिला है। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।