7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरीः दिल्ली सरकार ने 7000 स्नातकों के लिए घोषित की नौकरियां, प्रतिदिन मिलेगा 1,500 रुपए

केजरीवाल सरकार ने मंगलवार को दिल्ली में परिवारों के आंकड़े एकत्र करने के लिए यह घोषणा की है। इस काम के लिए प्रतिदिन के 1500 रुपए पारिश्रमिक दिया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 14 Aug 2018, 7:32 PM IST

दिल्ली सरकार ने 7000 स्नातकों के लिए घोषित की नौकरियां, प्रतिदिन मिलेगा 1,500 रुपए

दिल्ली सरकार ने 7000 स्नातकों के लिए घोषित की नौकरियां, प्रतिदिन मिलेगा 1,500 रुपए

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार दिल्ली वासियों के लिए एक के बाद एक फैसले लेती जा रही है। इसी कड़ी में 12 वीं तक सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा एवं एसी डीटीसी बसों में पास को मान्यता देने का ऐलान करने के बाद अब स्नातकों के लिए क्षेत्र सर्वेक्षकों की 7000 से ज्यादा नौकरियों की घोषणा की है। केजरीवाल सरकार ने मंगलवार को दिल्ली में परिवारों के आंकड़े एकत्र करने के लिए यह घोषणा की है। इस काम के लिए प्रतिदिन के 1500 रुपए पारिश्रमिक दिया जाएगा। बता दें कि अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी निदेशालय (डीईएस) की एक अधिसूचना में कहा गया है, "डीईएस स्नातकों, सेवानिवृत्त अध्यापकों व सरकारी अधिकारियों व नागरिक रक्षा स्वंयसेवकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रहा है, जो क्षेत्र सर्वेक्षक के रूप में अल्पकालिक आधार पर परिवार के आंकड़े एकत्र करने के इच्छुक हैं।"

रहने लायक नहीं है दिल्ली, 100 शहरों की सूची में 33.18 अंक के साथ मिला 65वां स्थान

हर दिन 50-60 लोगों के आंकड़े जुटाने का लक्ष्य

आपको बता दें कि अधिसूचना में कहा गया है कि आंकड़े संग्रह करने का कार्य अक्टूबर व नवंबर के दौरान किया जाएगा। जो भी लोग इच्छुक और योग्य हों वे डीईएस की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इधर डीईएस ने कहा, "क्षेत्र सर्वेक्षकों की पारिश्रमिक दर परिवार के हर सदस्य से जुड़ी सभी प्रविष्टियों को भरने के लिए 25 रुपये होगी। क्षेत्र सर्वेक्षक औसतन प्रति दिन 50-60 लोगों के आंकड़े जुटा सकते हैं और अपने प्रदर्शन के आधार पर वे प्रति दिन 1,250 रुपये से 1,500 रुपये कुल पारिश्रमिक कमाने में सक्षम होंगे।" बता दें कि इससे पहले केजरीवाल सरकार ने दिल्ली वालों को हाल के दिनों में कई तरह के लाभ देने की घोषणा की है जिसमें मजदूरों के लिए डीटीसी में मुफ्त में सफर करने की बात हो या फिर बिजली बिल सस्ता करे की बात। इसके अलावे विद्यार्थियों के लिए भी कई घोषणाएं की है।