नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए हर वर्ष कुछ न कुछ उपाय किए जाते हैं लेकिन यह नाकाम साबित होता है। हर वर्ष प्रदूषण का स्तर दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा और आम लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी होने लगती है। प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली और केंतद्र सरकार की और से कई कदम उठाए गए हैं जो कि काफी नहीं है। अब मानसून ने दिल्ली में दस्तक दे दिया है तो दिल्ली सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार 22 जुलाई को एक अहम फैसला लेते हुए यह घोषणा की है कि अगले महीन राजधानी में एक विशाल वृक्षारोपन अभियान आयोजित की जाएगी।