scriptएक साल से हिन्दू लड़के के साथ रह रही थी मुस्लिम लड़की, फिर परिवारवालों ने दिया इस खौफनाक वारदात को अंजाम | Girl was living with other religion boy,family gave horrific incident | Patrika News
नई दिल्ली

एक साल से हिन्दू लड़के के साथ रह रही थी मुस्लिम लड़की, फिर परिवारवालों ने दिया इस खौफनाक वारदात को अंजाम

एक हिन्दू युवक ने मुस्लिम धर्म की लड़की से प्रेम करने का गुनाह किया, जिससे लड़की के परिवार वालों कीनफरत उसके मोहब्बत पर भारी पड़ गया। फिर लड़की के परिवार वालों ने युवक की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को पास के पहाड़ी में फेंक दिया।

नई दिल्लीAug 27, 2018 / 05:34 pm

Anil Kumar

दूसरे धर्म के लड़के के साथ रह रही थी लड़की, फिर परिवारवालों ने दिया इस खौफनाक वारदात को अंजाम

दूसरे धर्म के लड़के के साथ रह रही थी लड़की, फिर परिवारवालों ने दिया इस खौफनाक वारदात को अंजाम

नई दिल्ली। देश ने अभी हाल ही में 71 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया है लेकिन ठीक एक दिन बाद 16 अगस्त को राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल एक युवक ने दूसरे धर्म की लड़की से प्रेम करने का गुनाह कर दी जिससे लोगों की नफरत उसके मोहब्बत पर भारी पड़ गई। संजय नाम के युवक की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर शव को पास के पहाड़ी में फेंक दिया गया। हालांकि पांच दिन बाद 21 अगस्त को पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। साथ ही इस हत्याकांड में शामिल चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लड़की के पिता फजरू, भाई सलीम, पड़ोसी सुमित को 22 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था जबकि 25 अगस्त को चौथे आरोपित मोहम्मद अली को भी गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि दिल्ली से सटे फरीदाबाद के नेहरू कॉलोनी में रहने वाले संजय को मुस्लिम धर्म की लड़की से प्यार हो गया था। दोनों करीब एक वर्ष से साथ रह रहे थे लेकिन फिर अचानक ऐसा क्या हुआ जिसके कारण लड़की के पिता, भाई और पड़ोसियों ने मिलकर संजय की हत्या कर दी। पुलिस इस बात जांच कर रही है।

दिल्ली: लिव इन में रह रही लड़की को शक के आधार पर पार्टनर ने गोली मारकर की हत्या, गिरफ्तार

हत्या के पीछे क्या है कारण

आपको बता दें कि इस हैट क्राइम में शामिल चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया है लेकिन अभी भी इस सवाल का जवाब बाकी है कि संजय की हत्या के पीछे क्या कारण था। लड़की के भाई सलीम ने एक बयान में कहा है कि संजय उसकी बहन से शादी करने व एक साल तक साथ रहने के बाद छोड़ दिया था। इसी का बदला लेने के लिए उसकी हत्या कर दी। जबकि संजय के परिवार वालों ने पुलिस में ठीक इसके विपरित बयान दिया है। संजय के परिवार वालों का कहना है कि उसने कभी भी लड़की का साथ नहीं छोड़ा, वे दोनों एक साथ रहना चाहते थे। लड़की संजय के साथ बेहद खुश थी। वह हिन्दू धर्म के अनुसार व्रत रखना, मांग भरना शुरू कर दी थी। संजय के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि लड़की का यह सब करना उनके परिवार वालों को अच्छा नहीं लगा। लड़की के परिवार वालों ने संजय से धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाना शरू कर दिया, लेकिन संजय ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वे लोग लड़की को दो महीने पहले अपने साथ ले गए और संजय से कह दिया कि अब उसका तलाक हो गया है।

दिल्ली: एक युवक का कंधा दूसरे के कंधे से टकराया तो पीट-पीटकर कर दी हत्या, लोग बने रहे तमाशबीन

जांच में जुटी पुलिस

आपको बता दें कि संजय के परिवार वालों ने तो यहां तक दावा किया है कि लड़की गर्भवती थी और उसके परिवार वालों ने उसका गर्भपात करा दिया। संजय के परिवार वालों का कहना है कि यदि उसने धर्म परिवर्तन कर लिया होता तो आज जिन्दा होता। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 21 अगस्त को संजय का शव मिलने के बाद लड़की और उसकी मां दोनों फरार हैं। इधर पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश जारी है। लड़की के सामने आते ही मामला साफ हो जाएगा। हालांकि पुलिस अब इस दुविधा में है कि आखिर किसके बयान के आधार पर चार्जशीट तैयार किया जाए। यदि लड़की के भाई के बयान के आधार पर चार्जशीट बनता है तो उन्हें फायदा मिलेगा जबकि संजय के परिवार वालों के बयान के आधार पर बनता है तो आरोपियों को सख्त सजा मिल सकती है। हालांकि अभी भी यह तस्वीर साफ नहीं हुई है कि संजय की हत्या किस वजह से की गई जबकि वह लड़की के साथ एक साल से रह रहा था और लड़की के परिवार वालों ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी।

Home / New Delhi / एक साल से हिन्दू लड़के के साथ रह रही थी मुस्लिम लड़की, फिर परिवारवालों ने दिया इस खौफनाक वारदात को अंजाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो