scriptएक पैर खोने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, 104 दिन में 104 मैराथन दूरी तय कर पेश की मिसाल | Jacky Hunt-Broersma: The cancer survivor run merathon | Patrika News
नई दिल्ली

एक पैर खोने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, 104 दिन में 104 मैराथन दूरी तय कर पेश की मिसाल

कैंसर सर्वाइवर जैकी हंट ने ठोका गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का दावा। जैकी 26.2 मील यानि करीब 42 किमी दौड़ती हैं रोजाना, 05 घंटे मेें यह दूरी तय करती हैं।

नई दिल्लीMay 04, 2022 / 12:15 am

Mridula Sharma

एक पैर खोने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, 104 दिन में 104 मैराथन दूरी तय कर पेश की मिसाल

एक पैर खोने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, 104 दिन में 104 मैराथन दूरी तय कर पेश की मिसाल,एक पैर खोने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, 104 दिन में 104 मैराथन दूरी तय कर पेश की मिसाल,एक पैर खोने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, 104 दिन में 104 मैराथन दूरी तय कर पेश की मिसाल

एरिजोना. 26 साल की उम्र में कैंसर के कारण अपना बायां पैर खोने के बावजूद भी दक्षिण अफ्रीका की जैकी हंट-बोरेस्मा ने हिम्मत नहीं हारी और 46 की उम्र तक आते-आते एक रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जैकी ने जनवरी के मध्य से बीते रविवार तक 104 दिन में लगातार 104 मैराथन दौड़ने का अनूठा कारनामा कर दिखाया है। जैकी रोजाना पांच घंटे में 26 मील यानि करीब 42 किलोमीटर तक दौड़ती हैं। एक मैराथन दौड़ में भी धावकों को 42 किमी की दूरी तय करनी होती है। इस उपलिब्ध के साथ ही जैकी ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स के लिए अपना दावा पेश किया है। उनके रेकॉर्ड को प्रमाणित होने में करीब तीन महीने लगेंगे।
पांच किमी से शुरू किया अभ्यास
2002 में लाइलाज बीमारी इविंग सरकोमा एक तरह का बोन कैंसर के कारण जैकी ने अपना दायां पैर खो दिया था। इससे उबरने में उन्हें सालों लग गए, लेकिन 2016 में उन्होंने एक नई शुरुआत की। जैकी शुरुआत में 5 किमी तक ही दौड़ पाती थीं, लेकिन जल्द ही उन्होंने अल्ट्रामैराथन में दौड़ना शुरू कर दिया। जैकी दक्षिण अफ्रीका में जन्मीं हैं और इंग्लैंड व नीदरलैंड में पली हैं। वे फिलहाल अमरीका के एरिजोना में रहती हैं।
कृत्रिम पैर को छिपाने की कोशिश करती थी
जैकी बताती हैं कि पैर गंवाने के बाद उन्हें नहीं लगता था कि वे कभी ठीक से चल पाएंगी। वे अपने कृत्रिम पैर से शर्मिंदा होती थीं और उसे छिपाने के लिए लंबी स्कर्ट या पैंट पहना करती थीं। रोज नई चुनौती का सामना करती थीं। लेकिन जैसे ही उन्होंने दौड़ने का अभ्यास करना शुरू किया, उनका आत्मविश्वास बढ़ने लगा।
रेस की पूर्व संध्या पर बदली कैटेगरी
जैकी ने बताया, मैं लंबी दूरी के धावक अपने पति की हौसलाअफजाई करने जाया करती थी, लेकिन कभी खुद इस बारे में नहीं सोचा था। दो बच्चों की मां जैकी ने सबसे पहले 10के यानि 6.2 मील की रेस के लिए पंजीकरण कराने का सोचा, लेकिन रेस की पूर्व संध्या पर उन्होंने अपना नाम हाफ मैराथन में लिखवा दिया। इसके बाद जैकी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
नए साल में तय किया लक्ष्य
जैकी ने साल 2022 में खुद को लगातार सबसे ज्यादा मैराथन दौड़ने का लक्ष्य दिया था, जिसमें वे सफल रही हैं। महिला वर्ग में सर्वाधिक मैराथन का रेकॉर्ड अमोस क्लार्क के नाम है, जिन्होंने लगातार 95 मैराथन दौड़ी हैं। जैकी एंड्यूरेंस कोच के रूप में कार्यरत हैं और वह हमेशा यही सोचती हैं कि एक बार में कम से कम मैराथन जितनी दूरी तय करें। वह हमेशा कम से कम मैराथन की लंबाई तक दौड़े।

Home / New Delhi / एक पैर खोने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, 104 दिन में 104 मैराथन दूरी तय कर पेश की मिसाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो