महिपालपुर के रंगपुरी पहाड़ी से सामने आया मामला
यह घटना महिपालपुर के रंगपुरी पहाड़ी की है। गुरुवार की सुबह दोनों पड़ोसियों में विवाद हुआ। पुलिस ने शुक्रवार को इसके बारे में जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक मामूली बात को लेकर बहस इतनी आगे बढ़ गई कि शख्स ने पड़ोसन को चाकू मार दिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच जारी है।
मालेगांव ब्लास्ट मामले में NIA कोर्ट का आदेश- प्रज्ञा ठाकुर सहित सभी आरोपी हफ्ते में एक बार अदालत में हों पेश
पीड़िता पर किए गए थे चाकू से कई वार
इस बारे में डीसीपी देवेंद्र आर्य ने जानकारी देते हुए कहा, ‘रेखा की मौत की सूचना के बाद ही आरोपी गोपाल को महिपालपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।’ पुलिस अधिकारी ने आगे बताया , ‘पीड़िता पर चाकू से कई वार किए गए थे। घटना के तुरंत बाद रेखा को एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया था। हालांकि, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’