scriptपीएम मोदी ने एनडीए 3.0 में 33 नए चेहरों पर खेला दांव | Patrika News
नई दिल्ली

पीएम मोदी ने एनडीए 3.0 में 33 नए चेहरों पर खेला दांव

– 36 साल की उम्र में सबसे कम उम्र में कैबिनेट मंत्री बने टीडीपी के राममोहन, रक्षा खडसे हैं 37 साल की
– मोदी कैबिनेट में 72 साल के राजनाथ सिंह हैं सबसे वरिष्ठ मंत्री, फिर दूसरा नंबर पर हैं 67 साल के गडकरी

नई दिल्लीJun 11, 2024 / 05:53 pm

Navneet Mishra

नवनीत मिश्र

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए 3.0 सरकार में चिराग पासवान, जयंत चौधरी, राममोहन सहित 33 नए चेहरों पर दांव खेला है। इसी तरह से मंत्रिमंडल में अनुभव के साथ युवा जोश का मिश्रण है। इस सरकार में 36 साल के टीडीपी के राममोहन सबसे युवा कैबिनेट मंत्री बने हैं तो 72 साल के राजनाथ सिंह सबसे बुजुर्ग कैबिनेट मंत्री हैं। वहीं महाराष्ट्र के नेता एकनाथ खडसे की बहु रक्षा खडसे 37 साल में केंद्रीय राज्य मंत्री बनीं हैं। इस सरकार में राममोहन और रक्षा दोनों सबसे युवा मंत्री हैं।

वरिष्ठ मगर नए चेहरे

जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, चिराग पासवान, सीआर पाटिल, एचडी कुमारस्वामी, जितिन प्रसाद

पहली बार केंद्रीय मंत्री बनने वाले

किंजनप्पू राम मोहन नायडू, संजय बद्दी, रवनीत सिंह बिट्टू, चिराग पासवान, जयंत चौधरी, प्रताप राव गनपत राव जाधव, रामनाथ ठाकुर, वी सोमन्ना, पेम्मासानी, कीर्ति वर्धन सिंह, सुरेश गोपी, संजय सेठ, भागीरथ चौधरी, कमलेश पासवान, सुकांतो मजूमदार, हर्ष मल्होत्रा, भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा, मुरलीधर, तोखन साहू, पवित्र मार्गरीटा

चौंकाने वाले रहे एक दर्जन नाम

निमुबेन बंभानियाः गुजरात के भावनगर लोकसभा सीट से चुनाव जीतीं तेली समाज की निमुबेन का नाम कहीं भी रेस में नहीं था।

कमलेश पासवान- युपी के गोरखपुर की बांसगांव सीट से चौथी बार जीते दलित चेहरे कमलेश पासवान का नाम भी चौंकाने वाला रहा। पिता की रैली में हत्या के बाद ये राजनीति में उतरे।
र्तिवर्धन सिंह- यूपी की गोंडा सीट से तीसरी बार जीते कीर्तवर्धन सिंह भी छुपारुस्तम निकले
सीआर पाटिलः गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में माने जाते थे,लेकिन मंत्रिमंडल में शामिल होना चौंकाने वाला रहा।

ये नाम भी हैरान करने वाले

बिहार से 3 नाम चौंकाने वाले रहे। इनमें राज्यसभा सदस्य सतीश दुबे, रामनाथ ठाकुर, डॉ. राजभूषण चौधरी, वहीं केरल से भाजपा का खाता खोलने वाले सुरेश गोपी, टीडीपी से राम मोहन नायडू, चंद्रशेखर पम्मसानी, झारखंड से संजय सेठ, राजस्थान से भगीरथ चौधरी, दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा, महाराष्ट्र से शिवसेना नेता प्रतापराव जाधव

भाजपा में नड्डा के मंत्री बनने के बाद हो सकती है कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मोदी सरकार में मंत्री बन जाने के बाद अब नए अध्यक्ष की तलाश होगी। खास बात है कि नड्डा के बाद इस पद की रेस में शामिल धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, शिवराज सिंह चौहान, सीआर पाटिल जैसे सभी चेहरों को पीएम मोदी ने अपने मंत्रिपरिषद में शामिल कर लिया है। अब नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश होगी। सूत्रों के मुताबिक, कुछ समय बाद किसी को कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके बाद संगठन में राज्यों में कार्यकारिणी के चुनाव प्रक्रिया होने के बाद ही नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन होगा। 2019 में जब अमित शाह गृहमंत्री बने थे तब कुछ दिनों बाद नड्डा को कार्यवाह अध्यक्ष बनाया गया था और संगठन में चुनाव होने के बाद वे 2020 में पूर्णकालिक अध्यक्ष हुए थे।

Hindi News/ New Delhi / पीएम मोदी ने एनडीए 3.0 में 33 नए चेहरों पर खेला दांव

ट्रेंडिंग वीडियो