scriptकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ मतगणना कार्य, सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतों की गिनती | Patrika News
समाचार

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ मतगणना कार्य, सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतों की गिनती

अभिकर्ताओं की उपस्थिति में खोली गई स्ट्रांग रूम की सील, 108 कर्मचारी किए गए थे तैनात

उमरियाJun 05, 2024 / 04:01 pm

Ayazuddin Siddiqui

अभिकर्ताओं की उपस्थिति में खोली गई स्ट्रांग रूम की सील, 108 कर्मचारी किए गए थे तैनात

अभिकर्ताओं की उपस्थिति में खोली गई स्ट्रांग रूम की सील, 108 कर्मचारी किए गए थे तैनात

लोकसभा निर्वाचन 2024 शहडोल संसदीय क्षेत्र 12 अजजा अंतर्गत उमरिया जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों बांधवगढ़ एवं 90 मानपुर की मतगणना 4 जून को शासकीय पालीटेक्निक उमरिया में संपन्न हुई। प्रात: 6 बजे से ही मतगणना कर्मी मतगणना स्थल पर पहुंचने लगे थे। इसके बाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं को मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त मतगणना प्रेक्षक महफूज आलम, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू की उपस्थिति में दोनों विधानसभा क्षेत्रों के एआरओ रीता डेहरिया तथा कमलेश नीरज द्वारा अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम की सील खोली गई। मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई थी। मतगणना परिसर में प्रवेश करने के पूर्व हर आने जाने वालों की जांच की जा रही थी।
मतगणना कार्य में 108 मतगणना कर्मी जिसमें मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक तथा माइक्रो आब्जर्वर के साथ ही 256 पुलिस कर्मी तथा 50 अन्य कर्मी विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए तैनात किए गए थे। मतगणना स्थल पर मीडिया कक्ष में मीडिया कर्मियों को इंटरनेट एवं देश के चुनाव परिणामों की जानकारी प्राप्त करने टीवी की व्यवस्था की गई थी। मतगणना कार्य का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन, मतगणना प्रेक्षक महफूज आलम, डीआईजी शहडोल सविता सुहाने, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, सी ई ओ जिला पंचायत अभय सिंह ने निरीक्षण किया।
बांधवगढ़ में 20 राउंड में हुई मतगणना
मतगणना के लिए 89 बांधवगढ विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबलें लगाई गई थी। बांधवगढ विधानसभा क्षेत्र 89 की मतगणना का कार्य 20 राउण्ड में संपन्न किया गया। भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह को 94269 मत मिले वहीं इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के फुंदेलाल सिंह मार्को को 33109 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 61160 मतों से आगे रही।
इसी तरह धनीराम कोल को 2768 मत, अनिल सिंह धुर्वे को 6725 मत, अमृतलाल सिंह उइके को 645 मत, डा. दुर्गावती भरिया को 455 मत, रविकरण सिंह धुर्वे को 650 मत, समर शाह सिंह गोंड को 2450 मत, केशकली बैगा को 1428 मत, गुंजान ंिसंह को 951 मत, नोटा को 2393 मत मिले।
मानपुर विस क्षेत्र में 23 राउण्ड में संपन्न हुआ मतगणना का कार्य
मतगणना के लिए 90 मानपुर विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबलें लगाई गई थी। मानपुर विधानसभा क्षेत्र 90 की मतगणना का कार्य 23 राउण्ड में संपन्न किया गया। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हिमाद्री सिंह को 101357 मत मिले वहीं इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह मार्को को 31315 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिव्दंदी से 70042 मतों से आगें रही। इसी तरह धनीराम कोल को 4315 मत, अनिल सिंह धुर्वे को 7234 मत, अमृतलाल सिंह उइके को 1051 मत, डा. दुर्गावती भरिया को 576 मत, रविकरण सिंह धुर्वे को 747 मत, समर शाह सिंह गोंड को 3198 मत, केशकली बैगा को 1909 मत, गुंजान ंिसंह को 1236 मत, नोटा को 3026 वोट मिले।

Hindi News/ News Bulletin / कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ मतगणना कार्य, सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतों की गिनती

ट्रेंडिंग वीडियो