scriptहेड मास्टर ने विद्यालय में कराया ‘फेशियल’, वीडियो बनाने पर शिक्षिका से की मारपीट | Female teacher got facial in school, suspended | Patrika News
ख़बरें सुनें

हेड मास्टर ने विद्यालय में कराया ‘फेशियल’, वीडियो बनाने पर शिक्षिका से की मारपीट

उन्नाव में प्राथमिक विद्यालय की महिला शिक्षिका का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह विद्यालय के रसोई घर में फेशियल करा रही है। वीडियो बनाने पर हेड मास्टर ने सहायक शिक्षिका के साथ मारपीट की। दोनों को निलंबित कर दिया गया है।

उन्नावApr 18, 2024 / 09:45 pm

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हेड मास्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह ‘फेशियल’ करा रही है। वीडियो बनाने वाली सहायक अध्यापिका ने थाना में तहरीर देकर बताया है कि हेड मास्टर वीडियो बनाने से नाराज हो गई और उसने दाहिने हाथ पर काट लिया। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सहायक अध्यापिका की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला बीघापुर थाना क्षेत्र के दादामऊ प्राथमिक विद्यालय का है।
यह भी पढ़ें

सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, बोले- ‘4 बीवी 40 बच्चे’ नहीं चलेगा, बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

दादामऊ प्राथमिक विद्यालय की सहायक शिक्षिका अनम खान ने बीघापुर थाना में तहरीर देकर बताया है कि हेड मास्टर संगीता सिंह रसोई घर में फेशियल करा रही थी। जिसका उन्होंने वीडियो बनाया है। वीडियो बनाते देखा संगीता सिंह नाराज हो गई और उन्होंने उनके दाहिने हाथ में काट लिया। उसके साथ मारपीट भी की गई। इस संबंध में हेड मास्टर ने बताया कि तेज हवा चलने के कारण उसकी आंख में धूल पड़ गई थी। जिसे साफ करवा रही थी। उन्होंने मारपीट से इंकार किया।

क्या कहतीं है क्षेत्राधिकारी?

इस मामले में बीएसए से संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनका फोन नहीं उठा। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दोनों शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी बीघापुर माया राय ने बताया कि सहायक शिक्षिका की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।‌

Home / News Bulletin / हेड मास्टर ने विद्यालय में कराया ‘फेशियल’, वीडियो बनाने पर शिक्षिका से की मारपीट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो