scriptठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनियां | Patrika News
ख़बरें सुनें

ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनियां

बीकानेर.मध्याह्न के समय घड़ी में जैसे ही 12 बजे घरों और मंदिरों में शंख ध्वनि, झालर व थाली की झंकार, नगाड़ों की लयबद्ध संगत के बीच महाआरती का क्रम प्रारंभ हुआ। मंदिर परिसर भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठे। यह अवसर रहा बुधवार को मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी का। रामनवमी पर […]

बीकानेरApr 18, 2024 / 11:47 am

Vimal

Õè·¤æÙðÚU ×ð´ ÚUæ×Ùß×è Âßü ÂêÚUð Îðàæ ÖÚU ×ð´ ¿ñ˜æ àæé€UÜ Âÿæ ·¤è Ùß×è çÌçÍ ·¤ô Ö»ßæÙ ŸæèÚUæ× ·¤è ÂêÁæ.¥¿üÙæ ·Ô¤ âæÍ ×ÙæØæ ÁæÌæ ãñÐ çã‹Îê Ï×üàææS˜æô´ ·Ô¤ ¥ÙéâæÚU §â çÎÙ ˜æðÌæ Øé» ×ð´ Ö»ßæÙ ŸæèÚUæ× ·¤æ Á‹× ãé¥æ ÍæÐ ÚUæ×Ùß×è ÂÚU Ö»ßæÙ ŸæèÚUæ× ·Ô¤ ×´çÎÚUô´ ×ð´ çßçÖóæ ¥æØôÁÙ ·¤ÚU ÖçQ¤ Öæß °ß´ ãáôü„æâ ·Ô¤ âæÍ ×ÙæØæ ÁæÌæ ãñÐ Õè·¤æÙðÚU ·Ô¤ ÌðÜèßæÇ¸æ ¿õ·¤ çSÍÌ Âýæ¿èÙ ÚUƒæéÙæÍ ×´çÎÚU ×ð´ §â çÎÙ Ö»ßæÙ ŸæèÚUæ× ·¤è Á‹× ·¤é´ÇÜè ·Ô¤ ßæ¿Ù ·¤è çßàæðá ÂÚUÂÚUæ ãñÐ Âèɸè ÎÚU ÂèÉ¸è °·¤ ãè ÂçÚUßæÚU ·Ô¤ âÎSØô´ ·¤è ¥ôÚU âð ×´çÎÚU ÂçÚUâÚU ×ð´ çSÍÌ ßèÚU ãÙé×æÙ ·¤è ÂýçÌ×æ ·Ô¤ â×ÿæ Ö»ßæÙ ŸæèÚUæ× ·¤è Á‹× ·¤é´ÇÜè ·¤æ ßæ¿Ù ç·¤Øæ ÁæÌæ ãñÐ ÕÌæØæ Áæ ÚUãæ ãñ ç·¤ çÂÀÜð vwx âæÜ âð §â ×´çÎÚU ×ð´ ãSÌçÜç¹Ì Ö»ßæÙ ŸæèÚUæ× ·¤è Á‹× ·¤é´ÇÜè ·Ô¤ ßæ¿Ù ·¤è ÂÚUÂÚUæ ¿Üè ¥æ ÚUãè ãñз¤é´ÇÜè ßæ¿Ù ÂçÚUßæÚU âð ÁéǸð ´çÇÌ Üÿ×èÙæÚUæ؇æ ÚU´»æ ÕÌæÌð ãñ ç·¤ ©Ù·Ô¤ ÎæÎæ ’ØôçÌáæ¿æØü ´çÇÌ çàæßÚUÌÙ ÚU´»æ Ùð §â ÂÚUÂÚUæ ·¤è àæéM¤¥æÌ ·¤èÐ ©‹ãô´Ùð ·¤ÚUèÕ âžæÚU âæÜ âð ¥çÏ·¤ â×Ø Ì·¤ Ö»ßæÙ ŸæèÚUæ× ·¤è ·¤é´ÇÜè ·¤æ ßæ¿Ù ÚUæ×Ùß×è ·Ô¤ çÎÙ ç·¤ØæÐ ÚU´»æ ·Ô¤ ¥ÙéâæÚU ßð çÂÀÜð xw âæÜ âð Ö»ßæÙ ŸæèÚUæ× ·¤è ·¤é´ÇÜè ·¤æ ßæ¿Ù ·¤ÚU ÚUãð ãñÐ ÈôÅUô ÙõàææÎ ¥Üè

बीकानेर.मध्याह्न के समय घड़ी में जैसे ही 12 बजे घरों और मंदिरों में शंख ध्वनि, झालर व थाली की झंकार, नगाड़ों की लयबद्ध संगत के बीच महाआरती का क्रम प्रारंभ हुआ। मंदिर परिसर भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठे। यह अवसर रहा बुधवार को मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी का। रामनवमी पर भगवान श्रीराम का पंचामृत से अभिषेक, पूजन, श्रृंगार, आरती कर विविध व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। पुष्पों से श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत-उपासना की। रामायण, सुंदरकांड पाठ, रामचरित मानस पाठ हुए। राम नाम का जप हुआ। पंचामृत-प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं में किया गया। मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। दर्शन-पूजन का क्रम रात तक चलता रहा।
राम जन्म कुंडली का हुआ वाचन

तेलीवाड़ा चौक िस्थत श्री रघुनाथ मंदिर में रामनवमी पर धार्मिक अनुष्ठान हुए। भगवान श्रीराम का अभिषेक, पूजन, श्रृंगार कर महाआरती की गई। आठ क्विंटल पंचामृत प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं में किया गया। आयोजन से जुड़े विष्णु दत्त व्यास के अनुसार दशकों पुरानी परंपरा अनुसार रामनवमी पर मंदिर परिसर में हनुमान प्रतिमा के समक्ष भगवान श्रीराम की जन्म कुंडली का वाचन किया गया। जन्म कुंडली का वाचन पंडित लक्ष्मीनारायण रंगा ने किया। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

रामनवमी पर शहर में िस्थत भगवान श्रीराम के मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम हुए। भगवान राम की प्रतिमा का अभिषेक, पूजन, श्रृंगार कर महाआरती की गई। मध्याह्न महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में पुरुष व महिला श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर परिसर भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंजते रहे। वहीं पाठ और राम नाम जप हुआ। एम एम ग्राउंड के पास िस्थत राम मंदिर, तुलसी कुटीर, भट्ठड़ों का चौक िस्थत श्री रघुनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन का क्रम रात तक चलता रहा। भगवान राम की प्रतिमाओं के साथ-साथ अनेक मंदिरों और घरों में राम दरबार की पूजा-अर्चना की गई।
घर-घर में पूजा-अर्चना

रामनवमी पर घर-घर में भगवान श्रीराम और राम दरबार की पूजा-अर्चना की गई। घर-परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से पंचामृत से अभिषेक, पूजन कर आरती की। लोगों ने रामनवमी पर व्रत-पूजन किया। पाठ हुए व राम नाम जप हुआ। वहीं श्री संकट मोचक हनुमान मंडली की ओर से नथानी सराय में नवरात्र में चल रहे नवाह्न परायण पाठ की पूर्णाहुति हुई। राम जन्मोत्सव मनाया गया। रामजी का झूला भजन लॉंच किया गया। कार्यक्रम में शिव कुमार, श्याम सुंदर, लाल रंगा, जोगेन्द्र श्रीमाली, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में पुरुष व महिला श्रद्धालु उपिस्थत थे।

Home / News Bulletin / ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो