scriptVIDEO सज गए भगवान राम के दरबार, देखे क्या है खास | Ramnavmi Utsav dewas | Patrika News
देवास

VIDEO सज गए भगवान राम के दरबार, देखे क्या है खास

रामनवमी आज: जवेरी श्रीराम मंदिर में की आकर्षक सज्जा

देवासApr 12, 2019 / 08:57 pm

Amit S mandloi

dewas

dewas

देवास. भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा। नौ दिनों तक लोग माता की आराधना में लीन थे। वहीं माताजी तुलजा और चामुंडा भवानी के दर्शन के लिए लाखों लोग उमडे थे।
शनिवार को शहर के कई राम मंदिरों में रामनवमी धूमधाम से मनाई जाएगी। मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। शहर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर सुंदरकांड पाठ, महाआरती, भंडारे आदि का आयोजन किया जाएगा। पर्व को लेकर एमजी रोड स्थित जवेरी श्रीराम मंदिर में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। मंदिर परिसर में अंदर व बाहर रंगाई-पुताई के बाद मंदिर का स्वरूप और निखर गया है। यहां सुंदरकांड पाठ, महाआरती आदि आयोजन होंगे। गुब्बारों से प्रभु श्रीराम का दरबार सजाया जाएगा और भगवान राम सहित माता जानकी, लक्ष्मणजी, हनुमानजी की प्रतिमाओं का आकर्षक शृंगार कर पूजा-अर्चना की जाएगी।
वहीं टेकरी पर अष्टमी को भीड़ लगी रही । कई लोगों ने हवन-पूजन किए। कई लोग अष्टमी और नवमी पर अलग-अलग पूजन करते है। नौ दिनों के उपवास रखकर लोग आराधना करते है।

dewas
patrika IMAGE CREDIT: patrika
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो