scriptRepublic Day : ट्रैक्टर रैली को लेकर किसान संयुक्त मोर्चा ने जारी की गाइडलाइंस, जानिए किसानों को क्या करना है और क्या नहीं | Republic Day Kisan United issued guidelines regarding tractor rally | Patrika News
ख़बरें सुनें

Republic Day : ट्रैक्टर रैली को लेकर किसान संयुक्त मोर्चा ने जारी की गाइडलाइंस, जानिए किसानों को क्या करना है और क्या नहीं

कुछ निश्चित रूट पर गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली निकालने एंट्री की इजाजत दी गई है।इसे लेकर किसान संगठनों ने कुछ नियम बनाए है।

नई दिल्लीJan 25, 2021 / 10:52 am

Shaitan Prajapat

Republic Day

Republic Day

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली निकालने की इजाजत मिल गई है। इसी को लेकर दिल्ली की सुरक्षा काफी कड़ी कर दी है। किसानों को कुछ निश्चित रूट पर एंट्री की इजाजत दी गई है। सोमवार को ही मुंबई में भी किसान आंदोलन का नजारा दिखेगा, जहां हजारों की संख्या में किसान जुट रहे हैं। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रैक्टर मार्च में गड़बड़ी की आशंका जताई है। इसे लेकर किसान संगठनों ने कुछ नियम बनाए है।
किसाना संगठनों ने जारी किया बयान
किसान संगठनों ने रविवार देर रात जारी बयान किया है। बयान में कहा गया है कि हम पहली बार गणतंत्र दिवस पर परेड निकालने जा रहे है। इस परेड के जरिए सभी के सामने अपना दुख-दर्द पेश करेंगे। इस दौरान सभी को ध्यान रख है कि इस ऐतिहासिक परेड में ऐसा ना हो जिसके लिए बाद में शर्मिता होने पड़े। यह परेड शांति पूर्वक और बिना किसी घटना के पूरी करनी है। बयान में आगे कहा गया है कि हम दिल्ली को नहीं बल्कि देश की जनता का दिल जीतने के लिए जा रहे है। सभी को परेड के दौरान हिदायत में रहना है। आपको बता दें कि किसानों ट्रैक्टर रेली के लिए हेल्पलाइन नंबर 7428384230 जारी किया है।
किसान संगठनों ने परेड से पहले बनाए ये नियम….
– परेड में ट्रैक्टर और दूसरी गाड़ी का इस्तेमाल होगा, ध्यान रहे इसमें ट्रॉली नहीं जाएगी। विशेष झांकी बनी ट्रॉलियों को ही छूट दी गई है।
– सभी अपने साथ 24 घंटे का राशन पानी करके चलें। जाम में फंसने लेकर ठंड तक बचाव का इंतजाम भी रखना होगा।
– सभी ट्रैक्टर या गाड़ी पर किसान संगठन के झंडे के साथ-साथ राष्ट्रीय झंडा भी लगाना होगा। ध्यान रहे किसी भी पार्टी का झंडा नहीं लगेगा।
– परेड के दौरान किसी के पास कोई हथियार ना हो। इसके साथ किसी भी भड़काऊ या नेगेटिव नारे वाले बैनर ना लगाएं।
– इस परेड में शामिल होने की सूचना आप 8448385556 पर एक मिस्ड कॉल के जरिए देनी होगी।
परेड के दौरान इन नियमों का करना होगा पालन….
– परेड में सबसे किसान नेताओं की गाड़ी रहेगा। उनसे पहले कोई ट्रैक्टर रवाना नहीं होगी। हरे रंग की जैकेट पहने हमारे ट्रैफिक वॉलिंटियर की हर हिदायत मानें।
– परेड का रूट तय हो गया है और उसके निशान लगे होंगे। सभी को पुलिस और ट्रैफिक गाइड का पालन करना होगा। रूट से बाहर जाने पर उसके खिलाफ कार्यवाही होगी।
– संयुक्त किसान मोर्चा के नियम के अनुसार, कोई गाड़ी सड़क पर बिना कारण रुकने या रास्ता रोकने की कोशिश करती है तो वॉलंटियर उन्हें हटाएंगे। सभी गाड़ियां परेड पूरी करके वही वापस पहुंचेंगी जहां से शुरू हुई थी।
– एक ट्रैक्टर पर ड्राइवर समेत पांच लोग सवार होंगे। कोई भी बोनट, बंपर या छत पर कोई नहीं बैठेगा।
– ट्रैक्टर में कोई भी ऑडियो डेक नहीं बजाएं। परेड में किसी भी किस्म के नशे की मनाही रहेगी। अगर कोई नशा करके ड्राइव करते हुए दिखाई दे उसकी सूचना ट्रैफिक वॉलिंटियर को दें।
-परेड में गणतंत्र दिवस की शोभा बढ़ानी है। इस दौरान किसी से कोई झगड़ा या बदतमीजी नहीं करनी है।
– परेड में साफ-सफाई का विशेष ख्यान रखना है। कचरे के लिए एक बैग अलग से रखें।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yvutr

Home / News Bulletin / Republic Day : ट्रैक्टर रैली को लेकर किसान संयुक्त मोर्चा ने जारी की गाइडलाइंस, जानिए किसानों को क्या करना है और क्या नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो