scriptSummer vacation: 25 हजार से लेकर 1 लाख तक में घूम आएं ये 6 बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन | Summer vacation: Visit these 6 budget friendly destinations in Rs. 25 thousand to 1 lakh | Patrika News
समाचार

Summer vacation: 25 हजार से लेकर 1 लाख तक में घूम आएं ये 6 बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन

Summer vacation: समर वेकेशन के लिए बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन ढूंढ रहे ग्वालियराइट्स, चार धाम के साथ अमरनाथ यात्रा का भी काफी बढ़ गया क्रेज

ग्वालियरMay 30, 2024 / 01:00 pm

Ashtha Awasthi

Summer vacation

Summer vacation

Summer vacation destinations: कोविड के बाद खास तौर से भारतीय परिवारों में घूमने का ट्रेंड बढ़ा है। पहले जहां 25 फीसदी परिवार घूमने का पैकेज लेते थे, वहीं कोविड के बाद यह ट्रेंड 35 फीसदी तक जा पहुंचा है। इन दिनों शहर की गर्मी भी सता रही है, ऐसे में हर कोई ठंडे स्थान पर जाकर सुकून ढूंढ रहा है। इसके चलते समर वेकेशन में ग्वालियराइट्स टूर प्लान की तलाश कर रहे हैं। टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसियों के अनुसार देश में कश्मीर, लेह-लद्दाख, मसूरी, कुल्लू-मनाली, कश्मीर और गैंगटोक लोगों को रास आ रहे हैं तो विदेश में बाली, स्विट्जरलैंड, बैंकॉक-पटाया बने पहली पसंद बने हुए हैं।
इसके साथ ही इस बार धार्मिक जगहों पर जाने वालों की संख्या में भी खासा इजाफा देखने को मिल रहा है। इनमें चार धाम यात्रा के साथ अमरनाथ यात्रा शामिल है। टूर एंड टै्रवल्स एजेंसी संचालक राहुल गुप्ता ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार टूर 5 से 10 हजार रुपए तक महंगे हुए हैं, डिमांड इतनी है कि पूरी नहीं कर पा रहे हैं। खासकर लोग ठंडी जगहों पर ही जाना चाहते हैं।

बाली (इंडोनेशिया)

क्या खास : बाली पारंपरिक और आधुनिक नृत्य, मूर्तिकला, पेंटिंग, चमड़ा, धातु और संगीत सहित अपनी अत्यधिक विकसित कलाओं के लिए प्रसिद्ध है। इंडोनेशियाई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव हर साल बाली में होता है। यहां भी इंडियन फूड आसानी से अवेलेबल हो जाता है। अगर आप प्लान करते हैं तो 5 दिन-4 रात की प्लानिंग करें ताकि सभी स्पॉट आसानी से कवर हो सके।
बजट- 1 लाख 40 हजार

स्विट्जरलैंड

क्या खास: यूरोपियन कल्चर, पहाड़ और खूबसूरत वादियों के लिए स्विट्जरलैंड मशहूर है। यहां चॉकलेट की वैरायटी और घड़ियों का बेहतर कलेक्शन भी मिल सकता है। सबसे लंबी और गहरी रेलवे सुरंग गोथर्ड बेस, 1500 से अधिक झीलें और सबसे ऊंचा पर्वत मैटरहॉर्न स्वीट्जरलैंड को खास बनाता है। अगर पनीर खाने के शौकीन हैं तो यहां 450 किस्मों का पनीर मिलता है। घूमने के लिए 4 दिन 5 रात की प्लानिंग की जा सकती है।
बजट- 1 लाख 28 हजार

बैंकॉक-पटाया

क्या खास : पटाया थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाद दूसरा प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह थाईलैंड की खाड़ी की पूर्वी तट पर है। बैंकाक से लगभग 165 किमी दक्षिण पूर्व में स्थित है। यह थाईलैंड के एम्फो बंग लामुंग, चोन बुरी प्रांत में स्थित है, लेकिन उसका भाग नहीं है। पटाया में घूमने-फिरने लायक अनेक खूबसूरत जगह हैं। इसमें सबसे पहले नंबर आता है रिप्लेज बिलीव इट और नॉट संग्रहालय का। यहां का इन्फिनिटी मेज और 4डी मोशन थिएटर की सैर बहुत ही रोमांचक है। यहां की भूतिया सुरंग लोगों को भूतों का अहसास कराती है फिर भी सैलानी बड़ी संख्या में यहां आते हैं।
बजट- 50 हजार

नुब्रा वैली

क्या खास : नुब्रा वैली लद्दाख की घाटियों में से एक है। यह खरढुंगला से होकर गुजरती है। यहां का डिस्किट मठ प्रसिद्ध है। यह सबसे पुराना और सबसे बड़ा गोम्पा है। यह एक छोटे से गांव सुमूर है। गोम्पा तक पहुंचने के लिए सुमूर से 50 मिनट की पैदल यात्रा करनी होगी। नुन्ना वैली में स्टार ट्रेल्स भी देख सकते हैं। सैमस्टानलिंग मठ भी यहां का लोकप्रिय स्थान है।
बजट- 65- 70 हजार

कसोल

क्या खास: घाटी, पर्वत और व्यास नदियों के मिलन बिंदु के कारण कसोल फेमस है। रात में तारों को देखने के लिए कैंपिंग की जा सकती है। कसोल घूमने का सबसे अच्छा सीजन मार्च से जून मंथ है। वैसे इजरायली पर्यटकों के कारण कसोल काफी फेमस है। इसलिए यहां इजरायली रेस्त्रां भी है। यहां खौर गंगा के लिए ट्रैकिंग भी कर सकते है और पार्वती घाट भी देख सकते हैं।
बजट- 25 -30 हजार

शिलांग ( मेघालय)

क्या खास: मेघालय की राजधानी शिलांग की प्लानिंग की जा सकती है। झरना, घाटी, सुखद जलवायु के लिए ये प्रसिद्ध है। मई से जून के बीच यहां की प्लानिंग की जा सकती है। शिलांग की खूबसूरती के कारण इसे पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यहां कई खूबसूरत झील और घाटी को देखा जा सकता है।
बजट- 35-40 हजार

Hindi News/ News Bulletin / Summer vacation: 25 हजार से लेकर 1 लाख तक में घूम आएं ये 6 बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन

ट्रेंडिंग वीडियो