scriptडाफ फंसने से ऑवरफ्लो होकर नहर टूटी, किसानों की सिंचाई बारियां प्रभावित | Patrika News
समाचार

डाफ फंसने से ऑवरफ्लो होकर नहर टूटी, किसानों की सिंचाई बारियां प्रभावित

-काश्तकारों ने आठ घंटे की मशक्कत के बाद कटाव को बांधा

श्री गंगानगरJun 07, 2024 / 06:17 pm

Ajay bhahdur

डाफ फंसने से ऑवरफ्लो होकर नहर टूटी, किसानों की सिंचाई बारियां प्रभावित

गजसिंहपुर. नहर टूटने के बाद आया कटाव।

गजसिंहपुर. नहरों में पेड़ टूटकर गिरने व मलबा पुलियों में फंसने के बाद शुक्रवार को पानी ऑवरफ्लो होने से नहर टूट गई। जानकारी मिलने पर किसानों ने नहर पर पहुंचकर नहर को बांधने का प्रयास शुरू कर दिया। काश्तकार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व कस्सी फावड़े लेकर नहरें के पटड़े को बांधने में जुट गए।
नहर टूटने की सूचना मिलते ही आस-पास गांवों के किसान भी बड़ी संख्या में पहुंच गए और अपने स्तर प्रयास करने लगे। आरबी नहर लोवर साइट के अध्यक्ष मदन भादू ने बताया कि आरबी नहर में गीता भवन के पास अलसुबह कटाव आ गया। सुबह करीब पांच बजे नहर में 30 फिट का कटाव आ गया। नहर के कटाव को बांधने के लिए जेसीबी मशीन व टै्रक्टर-ट्रॉलियों का सहारा लिया गया। करीब सात-आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नहर के कटाव को बांधा गया। वहीं, जल संसाधन विभाग के श्रीराम बादिया ने भी मौके पर पहुंचकर वास्तुस्थिति का जायजा लिया। नहर में कटाव आने के बाद बीरानी खेत पानी से जलमग्न हो गए। जिसके चलते एक बार के लिए आने-जाने का रास्ता भी बंद हो गया।

कटाव बांधने में किसानों ने दिखाई एकजुटता

आरबी नहर के अध्यक्ष चरण ङ्क्षसह ने बताया कि नहर के कटाव को बांधने के लिए जेसीबी मशीन, पांच टैक्टर टालियां, लोडर मशीन व चौकलेन मशीन की सहायता से नहर के कटाव को बांधा गया। इस मौके पर काश्तकार विनोद स्वामी का नहर के कटाव को बांधने में विशेष योगदान रहा। नहर कटाव बांधने में भादवांवाला व फाजूवाला के किसान हरजीत ङ्क्षसह, राकेश भांभू, रामकुमार जाखड, बलवंत बुडिया, रामस्वरूप लोहरा, द्वारका रोझ, इन्द्राज, आलोक सहित बडी संख्या में किसानों ने सहयोग गया।

Hindi News/ News Bulletin / डाफ फंसने से ऑवरफ्लो होकर नहर टूटी, किसानों की सिंचाई बारियां प्रभावित

ट्रेंडिंग वीडियो