scriptजिला अस्पताल में दो साल पहले डीएमएफ की राशि से हुई खरीदी में गड़बड़ी की होगी जांच | Patrika News
समाचार

जिला अस्पताल में दो साल पहले डीएमएफ की राशि से हुई खरीदी में गड़बड़ी की होगी जांच

आदेश से हटकर दूसरी कंपनी की सामग्री खरीदी, कमिश्नर ने चार अधिकारियों की बनाई जांच टीम

शाहडोलMay 02, 2024 / 12:46 pm

Ramashankar mishra

शहडोल. जिला अस्पताल शहडोल में आदेश से हटकर दूसरी कंपनी के चिकित्सा सामग्री की खरीदी करने के मामले में गड़बड़ी पर कमिश्नर ने जांच बैठा दी है। कमिश्नर ने जांच के लिए चार अधिकारियों की टीम बनाई है। इसमें डिप्टी कलेक्टर भागीरथी लहरे को जांच समिति का अध्यक्ष बनाया है। साथ ही भैया लाल पटेल एसडीओ (ईएम) शहडोल, सहायक अधीक्षक रजनीश मिश्रा व सहायक ग्रेड 2 ओपी चढ़ार को शामिल किया है। मामला लगभग दो साल पहले का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, क्रय समिति द्वारा भौतिक सत्यापन कराकर प्रमाण पत्र देयकों के साथ कलेक्टर के पास भेजा गया था, तब गड़बड़ी उजागर हुई थी। कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए जवाब भी मांगा था। बताया जा रहा है कि डीजी सेट डीजल जनरेटर खरीदा गया था। अक्टूबर 2021 में वर्णित सामग्री और प्रशासकीय स्वीकृत आदेश में उल्लेखित सामग्री के मॉडल व विवरण में अंतर पाया गया था। नोटिस में वित्तीय अनियमितता की भी बात कही थी। इस मामले में दो वेतनवृद्धियां रोकने की कार्रवाई प्रस्तावित करने की चेतावनी दी गई थी। मामला लंबे समय से शांत था। अब दोबारा कमिश्नर ने जांच बैठाई है।
भौतिक सत्यापन कराना था लेकिन नहीं कराया जारी आदेश में कहा गया था कि चिकित्सकों की क्रय समिति का भौतिक सत्यापन प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया था। जबकि इंस्टाल करने के बाद किसी शासकीय विभाग के तकनीक जानकार कार्यपालन यंत्री स्तर से भौतिक सत्यापन निरीक्षण कराकर प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना था लेकिन नहीं किया गया था। पत्रिका ने उठाया था गड़बड़ी का मुद्दा पत्रिका ने जिला अस्पताल में हुई खरीदी में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया था। मामले में लंबे समय से फाइल दबी थी। जांच के लिए अब कमिश्नर ने दोबारा अधिकारियों की टीम बनाई है।

Home / News Bulletin / जिला अस्पताल में दो साल पहले डीएमएफ की राशि से हुई खरीदी में गड़बड़ी की होगी जांच

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो