scriptनौवीं की छात्रा को चाकू घोंपा | IX student Stabbed | Patrika News
पाली

नौवीं की छात्रा को चाकू घोंपा

कस्बे में बुधवार दोपहर
दिन-दहाड़े एक युवक ने नौवीं की छात्रा को चाकू से वार कर घायल कर दिया।

पालीMar 27, 2015 / 12:10 am

कमल राजपूत

सेवाड़ी। कस्बे में बुधवार दोपहर दिन-दहाड़े एक युवक ने नौवीं की छात्रा को चाकू से वार कर घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने लहूलुहान स्थिति में उसे बाली के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस इसे एक तरफा प्रेम का मामला मान रही है।

पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर को सेवाड़ी के मुख्य मार्ग से स्कूल से घर जा रही 9वीं की छात्रा पर सेवाड़ी निवासी दशरथ सिंह राव (22) पुत्र दलपतसिंह राव ने पीठ पर चाकू से दो वार किए। इससे वह गंभीर घायल हो गई।

घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहंुचे और उसे अस्पताल ले गए। इधर, आरोपित ने भी खुद को जख्मी कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपित का पुलिस की निगरानी में स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपित युवक कुल्फी बेचने का कार्य करता है।

खुद पर भी किया चाकू से वार
पूरे प्रकरण में एक तरफा प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। युवक ने बालिका को घायल करने के बाद खुद पर भी चाकू से एक वार किया। इससे उसके पेट में घाव हो गया। सत्यदेव चारण, एएसआई, बाली

Hindi News/ Pali / नौवीं की छात्रा को चाकू घोंपा

ट्रेंडिंग वीडियो