scriptब्राह्मण संगठन का CM अखिलेश पर हमला, कहा मदरसों को मिलता है अनुदान, संस्कृत विद्यालयों को ठेंगा | Government is anty brahmin alligation on CM Akhilesh | Patrika News
आजमगढ़

ब्राह्मण संगठन का CM अखिलेश पर हमला, कहा मदरसों को मिलता है अनुदान, संस्कृत विद्यालयों को ठेंगा

आजमगढ़ पहुंची परशुराम यात्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा गौहत्या रोकने में विफल है प्रदेश सरकार।

आजमगढ़Dec 07, 2016 / 08:18 pm

रफतउद्दीन फरीद

Government is anty brahmin

Government is anty brahmin

आजमगढ़. भगवान परशुराम यात्रा बुधवार को बरदह से आजमगढ़ शहर में पहुंची। यात्रा चार दिसम्बर को इलाहाबाद से प्रारम्भ होकर 22 दिसम्बर को लखनऊ पहुंच कर समाप्त होगी। यात्रा के शहर में पहुंचने पर रामविलास साहू की अध्यक्षता में सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया।




यात्रा के साथ चल रहे राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय ने कहा कि आज प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी ने ब्राह्मणों के साथ धोखा किया है। ब्राह्मण बच्चे जो संस्कृत विद्यालय में पढ़ते हैं उनको अनुदान न देकर मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को अनुदान दिया जा रहा है जबकि संस्कृत विद्यालय में पढ़ने वाला बच्चा गरीब परिवार से होता है।




आज प्रदेश की सरकार गौ हत्या के पूर्ण प्रतिबंध के बाद भी गौहत्या रोकने पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी पर राष्ट्रीय अवकाश कराने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। भृगुवंशी आशुतोष पांडेय ने कहा कि जब तक राष्ट्रीय अवकाश घोषित नहीं होगा तब तक मैं विवाह नहीं करूंगा। परशुराम यात्रा में राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश दुबे, यात्रा प्रभारी अमित मिश्रा, विभाग संयोजक अरूण पाठक, जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Hindi News/ Azamgarh / ब्राह्मण संगठन का CM अखिलेश पर हमला, कहा मदरसों को मिलता है अनुदान, संस्कृत विद्यालयों को ठेंगा

ट्रेंडिंग वीडियो