script81 करोड़ से चौड़ा होगा एनएच | 81 crores would widen NH | Patrika News
हरदा

81 करोड़ से चौड़ा होगा एनएच

इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर
हरदा से टेमागांव तक की 33 किमी सड़क की चौड़ाई 7 से बढ़ाकर 10 मीटर की जाएगी।
मार्ग पर 14 पुल-पुलियाओं का निर्माण भी होगा

हरदाAug 02, 2015 / 12:10 am

शंकर शर्मा

Harda photo

Harda photo

हरदा। इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरदा से टेमागांव तक की 33 किमी सड़क की चौड़ाई 7 से बढ़ाकर 10 मीटर की जाएगी। मार्ग पर 14 पुल-पुलियाओं का निर्माण भी होगा। इसके लिए करीब 81 करोड़ मंजूर हुए। लोक निर्माण विभाग (रा/रा) द्वारा जल्द ही निर्माण एजेंसी तय कर वर्क ऑर्डर दिए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि एनएच के उक्त सेक्शन पर कई पुल-पुलियाएं जीर्ण-शीर्ण हो चुकी हैं। यहां से वाहन निकालना खतरे से खाली नहीं। बारिश के दिनों में तो वाहन चालकों की मुसीबत और बढ़ जाती है। बाढ़ के पानी में पुल-पुलियाएं जलमग्न रहने से एनएच पर आवागमन थम जाता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से इनके निर्माण की मांग की जा रही थी। ट्रैफिक की अधिकता तथा बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क का चौड़ीकरण भी जरूरी हो गया था। लोक निर्माण विभाग (रा/रा) ने हरदा से टेमागांव तक 33 किमी सड़क को 10 मीटर चौड़ा करने का निर्णय लिया है।

टेमागांव के बीच करीब 81 करोड़ रूपए खर्च कर पेब्ड सोल्डर, 9 पुल, 5 पुलियाओं का निर्माण होगा। विभाग ने इसके टेंडर बुलाए थे। टेक्निल बिड खुल चुका है। इसके बाद फाइनेंसिएल बिड खुलेगा और निर्माण एजेंसी तय होगी।
सतीष वर्मा, सब इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी हरदा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो