scriptये हैं देश की पहली महिला सीएम, यूपी से भी है नाता | first woman chief minister of India | Patrika News
लखनऊ

ये हैं देश की पहली महिला सीएम, यूपी से भी है नाता

महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। उन्होंने आज पद व गोपनीयता की शपथ ली है।

लखनऊApr 04, 2016 / 04:20 pm

Sujeet Verma

CM

CM

लखनऊ.महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। उन्होंने आज पद व गोपनीयता की शपथ ली है, लेकिन यदि बात की जाए आजाद भारत के पहली महिला मुख्यमंत्री की तो यह रिकॉर्ड सुचेता कृपलानी के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 1963 में देश और यूपी की पहली महिला मुख्यमंत्री होने का गौरव हासिल किया था। उन्होंने 1967 तक यूपी की सत्ता संभाली थी।

सुचेता कृपलानी का जन्म 25 जून 1908 को हरियाणा के अम्बाला शहर में हुआ था। वे एक बंगाली परिवार से संबंध रखती थी। उनकी प्रारंभिक शिक्षा लाहौर और दिल्ली में हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के इंद्रप्रस्थ कॉलेज और सेंट स्टीफन कॉलेज से उच्च शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद सुचेता बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में लेक्चरार बन गई। उन्होंने 1936 में आचार्य जे. बी. कृपलानी से विवाह किया।

सुचेता कृपलानी स्वतंत्रता आंदोलन से भी जुड़ी थी। वे 1946 में संविधान सभा की सदस्य बनाई गईं। उन्होंने 15 अगस्त 1947 को संविधान सभा में वंदेमातरम भी गाया। साल 1958 से लेकर सन 1960 तक वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव भी रहीं।

आजादी के बाद हुए पहले चुनाव में सुचेता कृपलानी नई दिल्ली लोकसभा सीट से 1952 और 57 में लगातार 2 बार सांसद चुनी गईं। इसके बाद 1962 में कानपुर से उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्य चुनीं गयीं। वे 2 अक्टूबर 1963 से लेकर 14 मार्च 1967 तक यूपी की सीएम भी रहीं। सीएम के रूप में कार्य करने के बाद वह वापस केंद्र में पहुंची। चौथी लोकसभा में उत्तर प्रदेश के गोंडा से वह सांसद चुनीं गयीं। साल 1971 में उन्होंने सुचेता कृपलानी ने राजनीति से संन्यास ले लिया था। 1 दिसंबर 1974 को उनकी मृत्यु हो गई थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो